यूपी में सख्त हुए यातायात नियम, नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं

उत्तर प्रदेश में सख्त हुए यातायात के नियम, मुख्यमंत्री ने यातायात के अधिकारियों को दिया निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नशे में गाड़ी चलाना अब काफी महंगा पड़ सकता है, इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने तमाम अधिकारियों के संग बैठक करके सख्त निर्देश दिए हैं कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले दो पहिया चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है, इसके अलावा जो लोग कान में हेड़फोन लगाकर गाड़ी चलाते हैं उनके खिलाफ भी मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

yogi adityanath

प्रदेश की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि इसे बेहतर करने के लिए प्रयास को बढ़ाया जाए ताकि लोग अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कार्ययोजना बनाकर उसे लागू किया जाए ताकि सड़क हादसों में कमी आई। बैठक में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन अनमोल हैं, ऐेसे में जानहानि दुर्घटना में नहीं होनी चाहिए, यातायात व्यवस्था को बेहतर करना जरूरी है, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए।

मुख्यमंत्री ने राजमार्गों व एक्सप्रेस वे पर रात के समय गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने रात में एक्सप्रेस वे पर होने वाली दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल मदद पहुंचाने और लूटपाट की घटनाओं को रोकने का निर्देश दिया है। इसके अलावा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने व चार पहिया चलाने वाले लोगों को सीट बेल्ट बांधने को सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही कार में काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े रहने वाले ट्रक के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं, इसके साथ ही यातायात नियमों को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने का भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+