सीतापुर में ट्रिपल मर्डर, घर की पार्किंग में कारोबारी, पत्नी और बेटे को मारी गोली

लखनऊ से सटे सीतापुर में बदमाशों ने एक परिवार के तीन लोगों की घर के बाहर हत्या कर दी।

सीतापुर। एक बार फिर से यूपी की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं, लखनऊ से सटे सीतापुर में बदमाशों ने एक परिवार के तीन लोगों की घर के बाहर हत्या कर दी। जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया, ये घटना शहर कोतवाली और अफसर कॉलोनी के बगल में हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के प्रतिष्ठित दाल व्यवसायी सुनील जायसवाल मंगलवार रात करीब 9.15 बजे राजा बाजार स्थित अपनी दुकान को बंद करके अपने घर पहुंचे थे। तभी दो बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने लूट करने के इरादे से उन पर हमला कर रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की।

क्रिमिनल कैश लेकर फरार

शोर सुनकर उनकी पत्नी और बेटे घर के बाहर आ गए। तभी बदमाशों ने गोली चला दी। जिससे सुनील व उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी और बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।हत्यारे कैश लेकर फरार हो गए हैं।

एक पड़ोसी को भी गोली लगी

बीच-बचाव के लिए एक पड़ोसी भी पहुंचा तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी, लेकिन उसकी जान बच गई और उसने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद रात में ही लखनऊ से आला अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन अपराधियों का अब तक कोई सुराग नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+