UP News: पर्यटक क्रूज पर बैठकर करेंगे रामगढ़ताल की सैर, 15 दिसंबर को सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

UP News: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में अब जनता के लिए क्रूज पर बैठकर रामगढ़ताल में सैर और नाश्ता-भोजन करने का इंतजार समाप्त होने वाला है। आगामी 15 दिसंबर को शाम 4 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ क्रूज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद क्रूज का संचालन आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। क्रूज के टिकट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से मिलेंगें। सीएम योगी क्रूज के ऑनलाइन टिकट के लिए वेबसाइट भी लांच करेंगे।

up news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम मिलते ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकार्पण कार्यक्रम को नया सवेरा के निर्मित बने जेटी पर आयोजित किया जाएगा। यहां करीब 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम क्रूज में भ्रमण कर उसमें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी लेंगे।

ज्ञात हो कि रामगढ़ताल में लोगों को सैर कराने के लिए लग्जरी क्रूज लेक क्वीन का निर्माण 12 करोड़ रुपये से किया गया है। इस पर छत समेत तीन तल हैं और 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं, भोजन में वेज और नानवेज दोनों तरह के व्यंजन रहेंगे। कई पेय पदार्थ उपलब्ध रहेंगे और लोकार्पण के बाद बार का लाइसेंस भी मिलेगा। क्रूज लेक क्वीन का वेस्ट बंगाल के पोर्ट से पंजीयन कराया गया है। कलकत्ता पोर्ट ऑफ ट्रस्ट से पंजीयन नंबर डब्ल्यूबी 0017 प्राप्त हुआ है।

इस क्रूज में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग के स्टेंडर्ड पर इसे परखा गया है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से 2 जेनरेटर, ऑटोमेटिक फायर पंप और एसटीपी चैंबर लगाया गया है। 11 नवंबर को 100 टन वजन वाला क्रूज पैसेंजर वेटिग प्लेटफार्म पानी में उतरा गया था। इसके बाद से आतंरिक सजावट का कार्य चल रहा था। इसके अंदर बैठने पर होटल जैसा दृश्य है।
यह भी पढ़ें UP News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले सीएम योगी- 2014 से पहले चेहरा देखकर मिलता योजनाओं का लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+