टिकट खरीदकर भी पर्यटक नहीं कर पाए ताजमहल का दीदार, फिर लोगों ने खाई कसमें

आगरा। दुनियाभर में प्यार की निशानी के तौर पर मशहूर ताजमहल के दीदार के लिए आए पर्यटकों पर अव्यवस्थाएं भारी पड़ गई। दूर-दूर से आए लोग शनिवार को ताजमहल नहीं देख पाए और बाद में उनके टिकट भी वापस नहीं किए गए। गुस्साए पर्यटकों ने टिकट विंडो पर टिकट फाड़ कर विरोध जताया तो साथ ही ताजमहल और सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों में गुस्सा इतना बढ़ गया कि कुछ ने दोबारा ताजमहल न आने की कसम भी खाई। बात यहीं खत्म नहीं हुई, पर्यटकों ने सीएआईएसएफ और एएसआई पर एंट्री के नाम पीकर वसूली के भी आरोप लगाए। इस दौरान हंगामे की वजह से ताजमहल का गेट भी बंद कर दिया गया।

tourist protest when they are not allowed to see taj mahal premises

दरअसल हुआ ये कि शनिवार को ताजमहल पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा था। ताजमहल प्रशासन को भीड़ होने की जानकारी थी पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं नहीं की गई थी और यह अनदेखी पर्यटकों पर भारी पड़ गई। पर्यटकों का कहना था कि जब ऐसा था तो टिकट बेचना पहले से ही बंद करना चाहिए था और वो न किया गया और बाद में टिकट वापसी से भी इंकार कर दिया गया।

tourist protest when they are not allowed to see taj mahal premises

पर्यटकों के जब टिकट वापस न हुए तो उन्होंने टिकट फाड़ दिए। इस दौरान बंगाल,भोपाल,कोलकाता,उड़ीसा जैसे तमाम जगहों से पर्यटक यहां से निराश जा रहे थे। प्रशासन को भी भारी भीड़ के चलते कई बार ताजमहल के गेटों को बंद भी करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- दशहरा पर नहीं बल्कि करवा चौथ के दिन जलता है लंकाधिपति रावण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+