Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Top Tourist places: यहां हैं खूबसूरत झरने, 'मिनी गोवा' के नाम से मशहूर है ये जगह, हर साल आते हैं लाखों पर्यटक

Top Tourist places Varanasi: नए साल पर वाराणसी और आसपास के जिलों में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। पर्यटक न केवल वाराणसी बल्कि आसपास के जिलों में भी खूब मौज-मस्ती करते हैं। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

इस पोस्ट में हम वाराणसी के साथ-साथ आस-पास के जिलों के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। लोग अपने परिवार के साथ भी यहाँ घूमने जा सकते हैं। वाराणसी के आसपास कई खूबसूरत झरने और कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। आइए देखते हैं उनकी सूची...

Top Tourist places beautiful waterfall

सारनाथ आते हैं लाखों पर्यटक

वाराणसी से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सारनाथ बौद्ध धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यहीं पर भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। यहाँ एक विशाल स्तूप है जो लगभग 43.6 मीटर ऊँचा और 28 मीटर व्यास का है।

सारनाथ में कई पुरातात्विक उत्खनन स्थल हैं जो प्राचीन मठों, मंदिरों और अन्य संरचनाओं के अवशेष दिखाते हैं। सारनाथ की यात्रा न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है बल्कि पुरातात्विक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद समृद्ध है।

मिर्जापुर की लखनिया दरी

लखनिया दरी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर जिले में स्थित है। यह स्थान वाराणसी से लगभग 75 किलोमीटर दूर है। यहाँ एक प्राकृतिक झरना है जो पहाड़ों के बीच स्थित है। यह झरना खास तौर पर मानसून के मौसम में बहुत खूबसूरत लगता है, जब पानी का बहाव अधिक होता है।

मिर्जापुर का विंढम फॉल

विंढम फॉल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित है। यह जलप्रपात वाराणसी से लगभग 90 किलोमीटर दूर है। इस जलप्रपात का नाम ब्रिटिश कलेक्टर विंढम के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने इस क्षेत्र में काफी समय बिताया था।

विंढम फॉल एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है जहाँ स्थानीय लोग और पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने आते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एकदम सही है। इसके आसपास का प्राकृतिक वातावरण इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

सोनभद्र का मिनी गोवा

यह जलाशय सोनभद्र का एक बड़ा जलाशय है, जहाँ अनपरा बाज़ार से थोड़ा पहले एक संपर्क मार्ग के ज़रिए पहुँचा जा सकता है। बेलवादह में स्थित इस जलाशय को 'मिनी गोवा' के नाम से जाना जाता है।

प्राकृतिक सुंदरता और शांतिपूर्ण वातावरण इसे पिकनिक और सैर-सपाटे के लिए आदर्श स्थान बनाता है। यहाँ सुबह का सूर्योदय और शाम का सूर्यास्त बहुत ही मनमोहक होता है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं।

बहुत सुंदर है राजदरी और देवदरी झरना

राजदरी जलप्रपात चंद्रप्रभा बांध के पास नौगढ़ के जंगलों में स्थित है। इस जलप्रपात के लिए पानी चंद्रप्रभा नदी से आता है जिसे बांध से छोड़ा जाता है। मानसून के दौरान, जब बांध से पानी छोड़ा जाता है, तो यह जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर दिखाई देता है।

इसी तरह देवदारी जलप्रपात भी राजदरी के करीब है और चंद्रप्रभा नदी का ही एक हिस्सा है। ये दोनों जगहें जंगलों से घिरी हुई हैं और प्रकृति की शांति का एक उदाहरण हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसे पिकनिक और प्रकृति की सैर के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+