यूपी की TOP-5 सियासी खबरें: CM बोले- देश सुरक्षित रहेगा तभी धर्म बचेगा, मायावती ने क्यों दी सफाई
उत्तर प्रदेश में शनिवार को सियासी गलियारे में बड़ी हलचल देखने को मिली। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी और प्रयागराज में जनसभा को संबोधित किया। इधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। वहीं उन्होंने पूर्व राज्य मंत्री को पार्टी से निकाले जाने पर भी सफाई दी। आईए जानते हैं यूपी की सियासी गलियारे की आज की TOP-5 खबरें...
देश सुरक्षित रहेगा तभी धर्म सुरक्षित होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी दौरे के दूसरे दिन वाराणसी के चौबेपुर में में स्वर्वेद महामंदिर के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान वाहन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब देश सुरक्षित रहेगा तभी हमारा धर्म सुरक्षित होगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सच्चा योगी और संत हाथ पर हाथ रखकर बैठा नहीं रह सकता।

अब तक 4 लाख जोड़ों की यूपी सरकार ने करवाई शादी
वाराणसी जनपद के पिंडरा के नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके तहत अब तक प्रदेश में 4 लाख से अधिक बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम को एक यज्ञ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें भाग लेकर हम भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
कांग्रेस-सपा संभल मामले पर मचा रही शोर
बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन पर बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर चुप रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अपराधियों का शिकार होने वाले लोगों में ज्यादातर दलित और कमजोर तबके के लोग हैं। उन्होंने कहा कि केवल मुस्लिम वोट के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस संभल के मामले पर शोर मचा रही है।
शादी नहीं बल्कि इसलिए नेता को किया पार्टी से बाहर
रामपुर से बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता सुरेंद्र सागर तथा मुनकाद अली के मामले पर सफाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा "मुनकाद अली, BSP Ex-MP के लड़के की शादी में, पार्टी के लोगों को इसलिए रोका गया, क्योंकि इनकी लड़की मीरापुर से सपा से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रही थी, उनके खिलाफ BSP भी यह उपचुनाव लड़ रही थी। ऐसे में, शादी में दोनों पार्टियों के लोगों के आपस में टकराने की आम चर्चा थी, उससे बचाने के लिए पार्टी को फिर मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा"
इसी तरह सुरेंद्र सागर को लेकर उन्होंने लिखा "सुरेन्द्र सागर व इसके बाद पार्टी अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार का इनसे आपसी झगड़ा चरम पर था, जिससे पार्टी के कार्य सफर कर रहे थे, तब फिर दोनों को एक साथ निकाला गया, जिसका शादी-विवाह का कोई सम्बन्ध नहीं। अर्थात् कौन किस पार्टी के लोगों के साथ अपना रिश्ता बना रहा है उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।"
प्रदर्शन में ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे BJP सांसद
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसके विरोध में शनिवार को मेरठ और शामली में लोगों ने प्रदर्शन किया। मेरठ में प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद अरुण गोविल ट्रैक्टर चलाकर कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जय श्री राम का नारा भी लगाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications