मदरसा छोड़कर भाग न जाए लड़का इसलिए पैरों में डाल दी बेड़ियां

यूपी के सहारनपुर में एक मदरसा छात्र के साथ अमानवीय बर्ताव का मामला सामने आया है। माता-पिता के कहने पर मदरसा शिक्षक ने एक 8 वर्षीय मासूम के चेन में ताला डालकर बांधकर रखा था।

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में एक मदरसा छात्र के साथ अमानवीय बर्ताव का मामला सामने आया है। माता-पिता के कहने पर मदरसा शिक्षक ने एक 8 वर्षीय मासूम के चेन में ताला डालकर बांधकर रखा था। विरोध करने पर छात्र की पिटाई भी की जाती थी। शुक्रवार को छात्र मौका देख मदरसे से फरार हो गया। छात्र को इस हालत में देख काफी लोग इकत्रित हो गए और मदरसा शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। छात्र के माता पिता इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

पिता ने ही खरीदा जंजीर और ताला

पिता ने ही खरीदा जंजीर और ताला

हुआ यूं कि कस्बा नानौता के मौहल्ला छत्ता निवासी 8 वर्षीय रिहान पुत्र रिजवान ओलरा मार्ग स्थित एक मदरसे में तालीम हासिल कर रहा है। बताया गया कि मदरसे में पढ़ रहा रिहान छात्र बार बार मदरसे से भागकर अपने घर आ जाता था। जिसके चलते किशोर की मां ने मौलवी को बच्चे को किसी भी प्रकार से मदरसे में ही रखने का दबाव बनाया। मौलवी द्वारा बच्चे को बांधकर रखने की सलाह पर बच्चे का पिता बाजार से जंजीर और ताला लेकर आया और मदरसा शिक्षक को दे दिया। जिसके उपरांत मदरसा शिक्षक ने बच्चे के गले में जंजीर डाकर उसमें ताला लगा दिया व उसके मदरसे के कमरे में बनी खिड़की से बांध दिया।

मदरसा शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मदरसा शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शुक्रवार की दोपहर जंजीरो में बंधा 8 वर्षीय रिहान किसी प्रकार स्वयं को छुड़ाकर जंजीरों में लिपटा हुआ मदरसे से फरार हो गया। मदरसे से भागने के दौरान बीच रास्ते मौहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा रिहान को उसके घर पर लाया गया, जहां बच्चे को जंजीरों में लिपटा देखकर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। दर्जनों की संख्या में आक्रोशित लोग बच्चे को लेकर थाने पहुंचे व आरोपी मदरसा शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़ित मदरसा छात्र रिहान ने बताया कि जंजीरों में बांधकर रखने के दौरान व उसके शिक्षक द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने के कारण उसे काफी चोटें भी आई है।

आरोपी शिक्षक हुआ फरार

आरोपी शिक्षक हुआ फरार

थाने पहुंचे रिहान के माता पिता ने बताया कि वह रिहान के बार बार मदरसे से भागकर आने से परेशान थे इसलिए मौलवी के कहने पर उन्होंने चेन व ताला लाकर दिया था। मामले को पुलिस तक पहुंचा देखकर आरोपी मदरसा शिक्षक मदरसा छोड़कर फरार हो गया है। वहीं थाने में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। थानाध्यक्ष नानौता यशपाल सिंह ने बताया कि छात्र के माता पिता की ओर से किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। यदि माता पिता तहरीर देते हैं तो आरोपित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+