यूपी: शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे BJP विधायक
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कानपुर में कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए भाजपा का हर एक विधायक, मंत्री और पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी एक एक विद्यालय को गोद लेंगे
कानपुर। योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिये कानपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पार्टी पदाधिकारियो और सम्बंधित अधिकारियो के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यूपी की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी भाजपा विधायक एक-एक सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे।

मौर्य ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा मिले यह हमारी प्राथमिकताओं में रहा है। एक जुलाई से उत्तरप्रदेश के अंदर विद्यालय प्रारम्भ होंगे। साथ ही शिक्षा में एक अलग गुणवत्ता आए इसके लिए हमारे सभी विधायक, मंत्री और पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी एक-एक विद्यालय गोद लेकर उसके अंदर शिक्षा का स्तर सुधरे इसका ध्यान रखने का काम करेंगे।
1 जूलाई से देश में लागू होने जा रहे जीएसटी के बारे में बताते हुए मौर्य ने कहा, आज एक ऐसा दिन है जब रात 12 बजे एक देश एक कर, जीएसटी लागू हो रही है। देश के अंदर भी और उत्तरप्रदेश के अंदर भी सभी दलों का समर्थन जीएसटी पास करने में हमको प्राप्त हुआ है और जीएसटी के आने से व्यपारियों का हित भी होगा और जो कर चोरी होती थी उस पर रोक भी लगेगी। साथ ही व्यपारी का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न न होने पाए इसकी भी जीएसटी के अंदर व्यवस्था की गई है।
केश प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, 'पहले तो मैं व्यपारिक संगठनो से अपील करूंगा की आज का दिन इस राष्ट्र के लिए बहुत ही प्रगति के पथ पर आगे ले जाने वाला दिन है। आज विरोध का कोई औचित्य नही है। सबको स्वागत करना चाहिए । आज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सभी को इसमें हाथ बटाना चाहिए।
वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications