पीएम मोदी के बाद अब राजनाथ के घर में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता , जलाया अमित शाह का पुतला
मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा वही गृहमंत्री राजनाथ सिंह के गृह जनपद में भी विरोध के स्वर शुरू हो गए हैं।
चंदौली । भाजपा में दावेदारी पर शुरू हुआ संग्राम रुकने का नाम ही नहीं ले रहा हैं । आज जहां मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा वही गृहमंत्री राजनाथ सिंह के गृह जनपद में भी विरोध के स्वर शुरू हो गए हैं। भाजपा के चंदौली इकाई के समर्थकों ने आज चकिया विधानसभा सीट पर शारदा प्रसाद को प्रत्याशी बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाया तो प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारे बाजी की।

कौन हैं शारदा प्रसाद
बीते पांच महीने पहले शारदा प्रसाद बसपा के हाथी से उतार कर भाजपा का कमल अपने हाथों में थाम लिए था। बसपा सरकार में इन्हें दर्जा प्राप्त मंत्री का पद भी मिला था पर बीते विधान सभा चुनाव में बसपा के करारी शिकस्त के बाद ये भाजपा में शामिल हुए थे और इस विधान सभा चुनाव में भाजपा ने चकिया विधान सभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं।
क्यों हैं भाजपाइयों का विरोध
चंदौली के भाजपाइयों ने नारे बाजी और पुतला दहन का मुख्य मुद्दा हैं कि इस चुनाव में पार्टी बनाम बाहरी को भाजपा ने खासा तवज्जु दिया हैं यही वजह हैं कि आज चकिया बाजार में समथकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला जलाने के साथ इस बात का एेलान किया कि यदि पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं बदलेगी तो चंदौली इकाई के कार्यकर्ता चुनाव में पार्टी का बहिष्कार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications