सहारनपुर में आंधी का कहर, 1 युवती समेत दो की मौत, कई घायल

सोमवार को मौसम में हुए परिवर्तन और आकाश में छाए बादलों से जहां लोगों को राहत की उम्मीद नजर आई, वहीं उनकी यह उम्मीद कुछ ही देर कायम रह सकी।

सहारनपुर। सोमवार को मौसम में हुए परिवर्तन और आकाश में छाए बादलों से जहां लोगों को राहत की उम्मीद नजर आई, वहीं उनकी यह उम्मीद कुछ ही देर कायम रह सकी। तेज आंधी चलने से उड़े धूल के गुबार के चलते वाहन चालकों के सामने अंधेरा छा गया। देहरादून हाईवे पर डीसीएम और टैंपों की टक्कर में एक युवती और टैम्पो चालक की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आसमान में अचानक छाए काले बादल

आसमान में अचानक छाए काले बादल

सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे आसमान में अचानक काले बादल छा गए, इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को उम्मीद जगी कि राहत की सांस मिलेगी, लेकिन यह उम्मीद ज्यादा देर तक कायम न रह सकी। सोमवार की दोपहर अचानक चली तेज हवाओं ने आंधी का रुप धारण कर लिया। धूलभरी आंधी चलने से लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया। वाहन चालकों के सामने धूलभरी आंधी के चलते अंधेरा छा गया। इसी दौरान कस्बा गागलहेड़ी निवासी शोभाराम की 19 वर्षीय पुत्री सपना सोमवार की सुबह सहारनपुर आने को कस्बा गागलहेडी से टैंपों में सवार हुई थी।

ऐसे हुआ ऐक्सीडेंट

ऐसे हुआ ऐक्सीडेंट

सपना शहर में स्थित एक पैथोलॉजी पर कार्यरत थी और टैंपों में ड्यूटी पर आने को गागलहेडी से रवाना हुई थी। टैंपों जैसे ही थाना गागलहेड़ी के समीप पहुंचा, तभी शहर की तरफ से तेज गति से जाते डीसीएम ने सामने से आ रहे टैंपों में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टैंपों में सवार सपना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य सवारी भी चोटिल हुई। इस हादसे में टैम्पो चालक काकू की भी मौत हो गयी।

मौके से फरार हुआ ड्राइवर

मौके से फरार हुआ ड्राइवर

धमाके और चीख-पुकार की आवाज सुन थाना गागलहेड़ी से कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक डीसीएम चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने दोनों वाहन और शव कब्जे में लिये। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनमें चीत्कार मचा था। हादसे में घायल सवारियों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+