मथुरा की जेल से तीन कैदी दीवार फांदकर फरार, चार अधिकारी सस्पेंड
मथुरा। उत्तर प्रदेश की जेल से एक बार फिर से कैदी भागने में सफल हुए हैं। मथुरा की किशोर बैरक में रविवार देर रात तीन कैदी जेल की दीवार कूदकर भाग रहे थे, इस दौरान एक किशोर बंदी को गिरने से चोट लग गई, जिसकी वजह से उसे पकड़ लिया गया। तीनों ही किशोर कैदी मथुरा और आगरा के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन की लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को सस्पेंंड कर दिया गया है।

आपको बता दें कि मथुरा की जेल में किशोर बैरक है, जहां से कलुआ उर्फ शेरा जोकि वृंदावन का रहने वाला है, संजय जोकि आगरा के अछनेरा का रहने वाला है, राहुल कुशवाहा पुत्र तहसीलदार सिंह जोकि गांव हथौड़ा का रहने वाला है, जेल से भागने में सफल हुए हैं। इसके अलावा राहुल भी इस बैरक में बंद था जोकि पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। रविवार देर रात तकरीबन दो बजे एक टीन को तोड़कर उसकी मदद से दीवार की फांदकर भागने की कोशिश की जिसमे तीन कैदियों को भागने में सफलता मिली जबकि राहुल को चोट लग गई और उसे पकड़ लिया गया। जबकि बाकी के तीन किशोर कैदी भागने में सफल हुए।
इस बात का भी शक जताया जा रहा है कि जिस तरह से ये तीनों किशोर कैदी जेल से भागने में सफल हुए हैं उसके पीछे जेल प्रशासन की मिलीभगत हो सकती है, घटना की सूचना मिलने के बाद तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैदियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि इससे सपहले 28 दिसंबर को बिहार के सारण से भी एक कैदी फरार हो गया था और उसे अभी तक पुलिस पकड़ पाने में विफल रही है।












Click it and Unblock the Notifications