हाईवे पर पेड़ की छांव में खाट डालकर ताश खेल रहे थे सिपाही, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हाईवे पर तैनात डायल 100 की पीसीआर वैन के तीन कॉस्टेबलों का ताश खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सिकन्द्रबाद की पीसीआर वैन 2105 पर तैनात पुलिसकर्मियों का है। बता दें कि वीडियो आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी बुलंदशहर ने तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।

Three policemen were suspended by SSP

सिकन्द्राबाद हाईवे की सुरक्षा में तैनात रहने वाली पीसीआर वैन 2105 के पुलिसकर्मी वैन को छोड़कर ऑन डयूटी ताश खेलने लगे। पुलिसकर्मियों को ताश खेलते देखकर एक युवक ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियों में पेड की छांव में खाट पर वर्दी में बैठकर डयूटी करने के बजाय ताश के पत्ते खेलते नजर आ रहे है। ये सिकन्द्राबाद में 100 नम्बर पीसीआर वैन पर तैनात यूपी पुलिस के कांस्टेबल, जिन्हे हाईवे पर लोगों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। लेकिन ये कांस्टेबल यहां ताश के पत्ते खेलकर अपनी डयूटी को किस तरह अंजाम दे रहे है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाईवे पर बुलंदशहर में योगी की पुलिस कितनी मुस्तैद है।

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी मुनिराज ने मामला संज्ञान में लिया। एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियों के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही एसपी सिटी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+