PICs: बुलंदशहर में बारिश से गिरा मकान, मासूम समेत तीन लोगों की मौत
छत गिरने से उसके नीचे दबे 20 दिन के नवजात बच्चे की भी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुलंदशहर। यूपी में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से एक तरफ लोगों ने जहां गर्मी में राहत की सांस ली है। वहीं लगातार पड़ रही बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित भी हुआ है। बारिश से कई स्थानों पर मकान गिर पड़े, तो बुलंदशहर में मकान की छत गिरने से तीन बच्चों की दबकर मौत हो गई तो दर्जनों लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, जिन्हें इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।


शुक्रवार से लगातार जारी बारिश से खुर्जा के गांव खीरखानी में एक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। छत गिरने की सूचना लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला। बता दें कि छत गिरने से उसके नीचे दबे 20 दिन के नवजात बच्चे की भी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने महिलाओं की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें की अधिकतर पीड़ित मकान गिरने से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में शाहपुर गांव की कमलेश और सोनू दोनों पति-पत्नी मकान गिरने से घायल हुए हैं। डीएम ने इनसे भी वार्ता करते हुए सीएमओ को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ितों को अस्पताल में पूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से डीएम ने खुर्जा स्थित कैलाश हॉस्पिटल में पहुंचकर पीड़ितों से मिलीं और उन्हेंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनके इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने देगा और आर्थिक तौर पर भी पीड़ितों की मदद की जाएगी।

डीएम ने पीड़ित परिवार को संवेदनाए व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें की मृतका ओमपाल सिंह की पुत्री थी इसी परिवार से विमलेश, मुकेश और अजीत भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही अजीत नाम का एक बच्चा आईसीयू में भर्ती है। डीएम ने बच्चे को आईसीयू में देखते हुए संबंधित चिकित्सकों से हर संभव प्रयास करते हुए, बच्चे के जीवन को बचाने के लिए अनुरोध किया। संबंधित चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि इस बच्चे की हालत गंभीर है। इसको तुरंत नोएडा में स्थित कैलाश हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। साथ ही मकान गिरने से शुभम नाम के एक बच्चे की भी अकाल मृत्यु होने पर डीएम ने दुःख व्यक्त किया। डीएम ने बच्चे के माता-पिता को अस्पताल में इस दुःख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना की।

मिलेगा मुआवजा
अपर जिलाधिकारी राजस्व बृजेश कुमार ने कहा कि बारिश के कारण जिले में आर्थिक और जनहानि से पीड़ित लोगों को मुआवजा राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस पीड़ित का मकान (पक्का या कच्चा) पूरी तरह से बारिश के कारण ध्वस्त हुआ है उसको 95 हजार रुपए, आंशिक रूप से कच्चा या पक्का मकान क्षतिग्रस्त होने पर 5200 रु., झोपड़ी क्षतिग्रस्त होने पर 4100 रु. और मृतक को 4 लाख रु. की देवीय आपदा कोष से राहत राशि का वितरण किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications