कन्नौज: बरातियों से भरी बोलेरो नहर में गिरी, तीन की मौत
कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में बरातियों से भरी बोलेरो उमर्दा नहर पुल से नीचे गिर गई। तेज बहाव के कारण गाड़ी काफी दूर तक बह गई। पीछे से आ रही गाड़ियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। जिसके बाद घंटो चले रेस्क्यू के बाद नहर से कार निकाली गयी, जिसमे दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गयी।

कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के मचुआपुर निवासी लालाराम की पुत्री कोमल की शादी शुक्रवार को होनी थी। शादी पड़ोसी औरैया जिले के अछल्दा थाना के पदमपुर निवासी कमल सिंह से तय हुई थी। शुक्रवार रात कमल सिंह बारात लेकर आ रहा था। बताया जा रहा है के रास्ते में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा पुल के करीब उसने अपनी कार रुकवा दी और पीछे से आ रही बारात की दूसरी गाड़ियों का इंतज़ार करने लगा। कार में उसके बाबा श्रवण सिंह सहित कुल छह लोग थे। ड्राइवर और तीन बाराती कार से नीचे उतर आए। इसी बीच कार ढलान पर होने के कारण लुढ़ककर नहर में चली गई।

यह देख वहां खड़े चारों लोग चीखने लगे। देखते ही देखते कार गहरी नहर में समा गई। पानी ज़्यादा होने से कोई कूदने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसी बीच बारात की दूसरी गाड़ियां भी आ गईं। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घंटो चले रेस्क्यू के बाद नहर से कार निकाली गयी जिसमे दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गयी। उधर, हादसे की खबर ठठिया के मुछुआपुर में दुल्हन के घर पहुंची तो वहां चीख-पुकार मच गई।












Click it and Unblock the Notifications