बुलंदशहर: अनियंत्रित रोडवेज बस खड़े ट्रक में घुसी, तीन लोगों की मौत 10 घायल
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यूपी रोडवेज की खुर्जा डिप्पो बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित होकर जा घुसी। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर हालत में लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जनाकारी के अनुसार, हादसा अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे एनएच-91 पर ऊंचा गांव के पास हुआ है। रविवार की सुबह चार बजे खुर्जा डिप्पो की दिल्ली से मैनपुरी जा रही थी। बता दें कि तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस घटना में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई, शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पातल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिवारीजन को को सूचित करते हुए तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। इस हादसे का कारण रोडवेज बस के चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications