कार-मैजिक में आमने-सामने की टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दर्दनाक हादस हुआ है। यहां सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही एक कार शुक्रवार की सुबह लखनऊ-बहराइच मार्ग पर संतपथिक स्कूल के पास एक मैजिक वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने से दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चार यात्रियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास प्राईवेट वाहन सवारियों को लेकर लखनऊ जाते हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे बस स्टैंड के पास से एक कार छह सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। तभी लखनऊ-बहराइच मार्ग लखनऊ की तरफ से आ रही एक टाटा मैजिक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कोतवाली देहात के घसियारीपुरा मोहल्ला निवासी संदीप पांडेय (36), श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कुंडा निवासी वहीद खान (45) और साजिद (12) पुत्र जमील निवासी थाना मल्हीपुर बनगई समेत पांच लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर साजिद ने इलाज शुरू होते ही दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष फखरपुर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मृतक युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हीं से मृतकों के बारे में जानकारी ली जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों में एक कार चालक भी शामिल है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications