Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी में शराब माफियाओं की बर्बरता, वीडियो वायरल

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में शराब माफियाओं के कहर का एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। इस वीडियो में शराब माफिया तीन लोगों को नंगा करके पीटाई कर रहे हैं। दरअसल घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी भी लोगों को उस समय लगी जब इसका वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दिख रहे दो युवक पहले से नंगे खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में माफिया तीसरे व्यक्ति के कपड़े उतार कर पिटाई करने का हुक्म सुनाते हैं और फिर उनकी पिटाई शुरू कर देते हैं।

Three people beaten brutally video viral

पीड़ित की पत्नी जब शिकायत करने सिविल लाइन पुलिस के पास पहुंची तो उसे थाने से ही भगा दिया गया। शराब माफियाओं का खोफ इस कदर है कि पीड़ित सामने आने से भी डर रहे हैं। पीड़ित का नाम प्रमोद कुमार शुक्ला है जो सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक शराब की हट्टी पर सुपरवाइजर हैं। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि घटना वाले दिन सजिश के तहत नवीन नगर वाले ऑफिस पर बुला कर उनके साथ इस तरह से मारपीट की गई। घटना के तीन चार दिन बाद जब उसे पता चला कि उसके पति की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, तो घटना की शिकायत करने के लिए सिविल लाइन थाने भी गई थी। लेकिन उसे सिविल लाइन पुलिस ने थाने से हड़का कर भगा दिया।

शराब माफिया के लोग उसके ऊपर दबाव बना रहे हैं कि वह कहीं भी शिकायत न करे। पीड़ित की पत्नी चाहती हैं कि जिस फर्जी मुकदमे में उसके पति को जेल भेजा गया है वह वापस लिया जाए और पुलिस आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+