Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नोएडा: सीवर की सफाई करने उतरे 3 मजदूरों की मौत

दिल्ली से सटे नोएडा में सीवर की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की मौत हो गई।

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में सीवर की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 21 सितंबर को तीन सफाईकर्मी सेक्टर 110 के एक सीवर की सफाई करने के लिए गटर में उतरे, लेकिन जहरीली गैस की वजह से दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

 Three laborers die during sewer cleaning in Noida Sector 110

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 110 में पहले एक सफाइकर्मी सीवर की सफाई करने के लिए गटर में उतरा और जहरीली गैस की वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद दूसरा सफाईकर्मी सीवर में गया और वह भी वापस नहीं लौटा। फिर तीसरा सफाईकर्मी उन्हें देखने के लिए उतरा तो उसकी भी दम घुटने से मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि दिल्ली में सीवर की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों की मौत के मामले उच्च न्यायालय ने सख्त टिप्पणी की थी। हाईकोर्ट ने सीवरों और सेप्टिक टैंकों की सफाई यांत्रिक तरीकों से करने की सलाह दी थी और इसके लिए एक कार्यप्रणाली बनाने को कहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+