यूपी में मां-बाप ने तीन बेटियों को राजस्थान में 9 लाख में बेचा, 5 साल बाद बड़ी बेटी छूटकर भागी
संभल। सौतेली मां और पिता ने ताई के साथ मिलकर तीन लड़कियों को राजस्थान राज्य के एक जिले में बेच दिया। तीनों लड़कियों को 9 लाख रुपये में बेचा गया है। 5 साल बाद ससुरालियों के चुंगल से छूटकर एक लड़की संभल पहुंची। वहां सौतेली मां और पिता ने उससे राजस्थान जाने का दबाव बनाया। इसके बाद वह घर से निकलकर अपने एक रिश्तेदार के घर जा पहुंची, जो बेटी ससुरालियों के चुंगल से छूटकर आई है, उसकी उम्र 15 साल है। 4 बेटी पैदा हुई है जिनमें दो की मौत हो चुकी है।

नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ट्रक चलाता है। 10 साल पहले ट्रक चालक की पत्नी की मौत हुई तो उसने दूसरा निकाह कर लिया है। पहले पत्नी से तीन बेटियां और एक बेटे है। सबसे बड़ी बेटी उस वक्त 10 वर्ष की। इसके बाद सौतेली मां तीन बेटियों पर जुल्म ढाने लगी। पिता और सौतेली सास व बच्चियों की ताई ने मिलकर तीन बेटियों को राजस्थान में 3-3 लाख रुपये के हिसाब से बेच दिया। बड़ी बेटी पर अब 4 बच्चे हो चुके है जिनमें दो की मौत हो चुकी है। 9 दिन पहले सबसे बड़ी बेटी संभल पहुंची।
इस आपबीती को खुद लड़की ने बयान किया है। मामला अभी पुलिस तक नहीं पहुंचा है। बेटी अब एक रिश्तेदार के घर में रहने लगी है। उसे पुलिस की मदद का इंतजार है। उसका कहना है कि पुलिस मेरी मदद करे और मेरी दो बहनें जो राजस्थान में बेची गई हैं। उन्हें वापस लाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications