Assembly Election Result 2023: ये हैं राजस्थान-छत्तीसगढ़-तेलंगाना-एमपी की वो सीटें जहां चला CM योगी का मैजिक

CM Yogi Adityanath: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के साथ-साथ तेलंगाना में प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार का श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जाता है, जिनकी पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान काफी मांग थी। उन्होंने कुल मिलाकर 57 रैलियां कीं और 92 उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे और उनकी सभी रैलियों और रोड शो का इन सभी राज्यों में लोगों ने भारी उत्साह के साथ स्वागत किया।

योगी आदित्यनाथ

मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की वापसी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा योगदान रहा, जहां उन्होंने 16 रैलियां कीं और 29 उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे, जिनमें से 22 जीते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने जिन विजयी उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रचार किया उनमें इंदर सिंह परमार (शुजालपुर), घनश्याम चंद्रवंशी (कालापीपल), आशीष गोविंद शर्मा (खातेगांव), राजेश सोनकर (सोनकच्छ), मुरली भावरा (बागली), प्रहलाद सिंह पटेल (नरसिंहपुर) शामिल हैं।

इसके अलावा राव उदय प्रताप सिंह (गादरवाला), विश्वनाथ सिंह पटेल (तेंदूखेड़ा), महेंद्र नागेश (गोटेगांव), बृजेंद्र प्रताप सिंह (पन्ना), नरेंद्र शिवाजी पटेल (उदयपुर), सुरेंद्र पटवा (भोजपुरा), डॉ. प्रभुराम चौधरी (सांची), अरविंद पटेरिया (राजनगर), दिलीप अहिरवार (चंदला), नरेंद्र सिंह कुशवाह (भिंड), नारायण सिंह कुशवाह (ग्वालियर दक्षिण), प्रद्युम्न सिंह तोमर (ग्वालियर), प्रहलाद लोधी (पवई), बृजेंद्र सिंह यादव (मुंगावली), जगन्नाथ सिंह रघुवंशी (चंदेरी), और विष्णु खत्री (बैरसिया) में भी सीएम योगी का जादू चला है।

राजस्थान में अशोक गहलोत को हराने और राज्य में बीजेपी की सत्ता में वापसी में भी योगी आदित्यनाथ ने अहम भूमिका निभाई। जिन विजयी उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए योगी ने प्रचार किया उनमें शत्रुघ्न गौतम (केकड़ी), सुरेश सिंह रावत (पुष्कर), हीरालाल नागर (सांगोद), छगन सिंह राजपुरोहित (आहोर), हमीर सिंह भायल (सिवाना), रमेश (कठूमर), रामबिलास शामिल हैं।

वहीं राज्य की मीना (लालसोट), उदयलाल डांगी (वल्लभ नगर), लालाराम बैरवा (शाहपुरा), लादूलाल पितलिया (सहारा), उदयलाल भड़ाना (मांडल), अतुल भंसाली (जोधपुर शहर), देवेन्द्र जोशी (सूरसागर), बालकनाथ (तिजारा) और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (झोटवाड़ा) इन सीटों पर भी सीएम योगी ने प्रचार किया था।

योगी आदित्यनाथ का जादू छत्तीसगढ़ में भी चला। यहां पंडरिया से भावना बोहरा, कवर्धा से विजय शर्मा और राजनांदगांव से डॉ. रमन सिंह चुनाव जीते हैं। बीजेपी ने वह सीट भी जीत ली है जहां से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।

पिछली बार बीजेपी ने तेलंगाना में एक सीट जीती थी, इस बार ये आंकड़ा बढ़ गया है. डॉ पलवई हरीश बाबू सिरपुर से और टी राजा सिंह घोषा महल से जीते। योगी आदित्यनाथ ने उनके लिए राज्य में प्रचार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+