CCTV: लड़के ने कहा आपका पैसा गिरा है, महिला ने उतर कर देखा तो जा चुकी थी गाढ़ी कमाई
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। गोरखपुर शहर का ह्रदय स्थल माने जाने वाले गोलघर में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात CCTV में रिकॉर्ड हुई है। वहीं एक अन्य मामले में कैंट थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में चोरों ने दिनदहाड़े बोलेरो गाड़ी पार कर दी।
क्या था मामला
कैंट थाना क्षेत्र में चोरी की वारदत का मामला प्रकाश में आया है। गोरखपुर के गोलघर स्थित काली मंदिर के पास हुई इस चोरी में 5 चोरों ने कार से ₹50000 नगद और जेवरात चुरा लिए। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। दिनदहाड़े 11: 30 बजे चोर ने स्विफ्ट डिजायर कार में बैठी महिला को कहा कि आपका पैसा गिर गया है। जैसे ही महिला गाड़ी से उतरकर पैसा उठाने के लिए निकली वैसे ही चोर कार का दरवाजा खोलकर पर्स में रखा ₹50000 नगद और जेवरात लेकर फरार हो गए।

बच्चे से मिलने जा रहे थे दंपति
मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के गोलघर निवासी अमन गुप्ता अपनी पत्नी अनुपमा गुप्ता के साथ लखनऊ अपने बच्चे से मिलने जा रहे थे। काली मंदिर के पास अपनी गाड़ी के स्टेफनी के पंचर को बनाने के लिए उतरे और गाड़ी में उनकी पत्नी अनुपमा बैठी रही। दिन के 11:45 मिनट पर पहले से ही रेकी कर रहे चोरों ने पहले तो इधर-उधर देखा। उसके बाद उनका एक साथी कार में बैठी महिला से बोला कि आपका पैसा गिर गया है। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोलकर पीछे की ओर देखा तो गाड़ी के पास पैसा पड़ा था। उसने फोन लगाकर अपने पति को पैसा गिरने की बात बताई और पैसा उठाने लगी इसी बीच दूसरे युवक ने गाड़ी का दरवाजा खोल कर पर्स को एक झोली में रखा और चलता बना। पूरी घटना को अंजाम देने के लिए पांच से छह की संख्या में चोर थे। घटना काली मंदिर के पास एक डॉक्टर के क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने इस संबंध में कैंट थाने पर तहरीर दी है। जटेपुर चौकी इंचार्ज मामले की जांच कर रहे हैं।
बोलेरो की पार
ऐसा ही एक मामला कैंट थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर ढाला के पास सत्या हॉस्पिटल में हुआ। जिसमें चोरों ने हॉस्पिटल के पास रखी Bolero का बोनट खोलकर बेलरो गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है इस मामले में पीड़ित में कैंट थाने में प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications