VIDEO: शराब चुराने आए चोर पर गिरा ठेके का शटर, दोस्त को फंसा देख भाग गया साथी चोर
मथुरा। मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में दो चोरों की उस समय शामत आ गई जब वह एक शराब के ठेके में चोरी करने घुसे। चोरी की वारदात को अंजाम दे कर जब चोर बाहर आ रहे थे तभी दुकान का शटर एक चोर पर गिर गया और वह उसमे फंस गया। शटर में फंसे अपने साथी को निकालने के लिए उसके दूसरे साथी ने जमकर मशक्कत की लेकिन जब उसे सफलता नहीं मिली तो वह उसे शटर में फंसा हुआ छोड़कर मौके से भाग गया।

शराब के ठेके की दुकान के शटर में फंसा यह शातिर चोर इस दुकान में चोरी करने के उद्देश्य से अपने साथी के साथ घुसा था। दोनों चोर वारदात को अंजाम देकर दुकान से निकल ही रहे थे कि तभी दुकान का शटर गिर गया और उसमें चोर फंस गया। शटर में फंसे चोर को निकालने के लिए उसके साथी ने जमकर मशक्कत की, लेकिन जब उसे काफी देर तक सफलता नहीं मिली तो वह इसे शटर में फंसा हुआ छोड़कर भाग गया। सुबह जब ग्रामीण ठेके के सामने से निकल रहे थे तब उन्होंने देशी शराब के ठेके के शटर के नीचे एक व्यक्ति को फंसा हुआ देखा। ग्रामीणों ने जब जानकारी की तो पता चला कि शातिर चोर मनोज अपने साथी के साथ शराब की दुकान में चोरी के लिए घुसे थे तो उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शटर में फंसे चोर मनोज को निकाला और उसकी निशानदेही पर उसके भागे हुए साथी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 पेटी चोरी कर ले जाई गई शराब को बरामद कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications