UP Global Investor Summit 2023 में शामिल होंगी ये हस्तियाँ , जानिए कौन कौन हैं शामिल

UP Global Investor Summit 2023 की तैयारी में योगी सरकार जुट गई है। सरकार ने अभी से मेहमानों की लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक पीएम मोदी के अलावा कई बड़ी हिस्तयां इस समारोह में शिरकत करेंगी।

मोदी

U.P. Global Investors Summit 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (UPGIS-2023) लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाली है। इसको लेकर यूपी सरकार एक तरफ जहां विदेशों में रोड शो के बाद अब घरेलू निवेशकों को लुभाने की कवायद में जुटी हुई है वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम का खाका भी धीरे धीरे तैयार होता जा रहा है। यूपी में होने वाले इस सबसे बड़े आयोजन को लेकर अधिकारी भी पूरी तरह से सतर्क हैं। अधिकारियों का दावा है कि लखनऊ में आयोजत इस समिट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी में शिरकत करेंगे।

दस फरवरी को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

दस फरवरी को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट सूर्य पाल गंगवार ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 फरवरी को और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसमें शामिल होंगे।" उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 20 प्रमुख विकसित और विकासशील देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में 10,000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में भाग लेने वाले सदस्यों के लिए होटल आरक्षित किए जा रहे हैं। ब्लॉकवार टेंट सिटी बनाई जा रही है।

मेहमानों को रखने की तैयारियां शुरू

मेहमानों को रखने की तैयारियां शुरू

प्रत्येक ब्लॉक में मेहमानों के उपयोग के लिए रेस्तरां, स्पा, बिलियर्ड्स रूम, स्मारिका दुकान, स्वागत कक्ष और सम्मेलन कक्ष की सुविधाएं रखी जा रही हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) अवध शिल्प ग्राम में ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) प्रदर्शनी, हुनर हाट और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उद्यमियों द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश किया जाएगा।

दुनियाभर के 21 शहरों में हुआ रोड शो

दुनियाभर के 21 शहरों में हुआ रोड शो

उत्तर प्रदेश सरकार को दुनिया भर के 21 शहरों में आयोजित रोड शो के बाद 16 देशों से 7.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 से 12 फरवरी, 2023 को लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023 से पहले निवेश आकर्षित करने के लिए आठ टीमों को विभिन्न स्थानों पर भेजा था। योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ 9 से 19 दिसंबर तक विदेश में हुए रोड शो में राज्य सरकार की टीमों को मिले निवेश प्रस्तावों का फीडबैक लिया जिसमें यह बातें सामने आईं।

Recommended Video

    UP के CM Yogi Adityanath ने की Global Investors Summit-2023 की घोषणा | वनइंडिया हिंदी *News
    सरकार ने रखा है दस लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

    सरकार ने रखा है दस लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

    जीआईएस में दस लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य राज्य सरकार ने जीआईएस-2023 में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों से विदेशों में जिन कंपनियों, संस्थानों, औद्योगिक समूहों के साथ एमओयू साइन हो चुके हैं, उनसे संपर्क बनाए रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर फॉलोअप के उद्देश्य से उनके नेतृत्व में एक समर्पित टीम का गठन किया जाना चाहिए और प्रत्येक देश के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया जाना चाहिए।

    ग्लोबल समिट के बाद जी20 सम्मेलन पर रहेगी नजर

    ग्लोबल समिट के बाद जी20 सम्मेलन पर रहेगी नजर

    वहीं दूसरी ओर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तुरंत बाद राज्य की राजधानी जी20 सम्मेलनों में से एक की मेजबानी करेगी। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने कहा कि जी20 सम्मेलन में विभिन्न देशों एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और उनके ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+