Lucknow के वेंडिंग ज़ोन की व्यवस्था में होगा बड़ा सुधार, लिए गए अहम फैसले

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नगर आयुक्त एवं समस्त अपर नगर आयुक्त सहित सभी जोनल अधिकारियों के साथ वेंडिंग ज़ोन के दृष्टिगत एक अहम बैठक आहूत की गई और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। जिससे कि नगर में वेंडिंग ज़ोन एवं वेंडर्स की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।

लखनऊ

बैठक में तय किया गया कि लखनऊ क्षेत्रान्तर्गत सभी वेण्डिंग जोनों का सर्वे कराया जाये समस्त फ्लाईओवर का निरीक्षण कराकर सुनिश्चित कर लिया जाये कि किस-किस फ्लाईओवर के नीचे वेण्डिंग जोन बनाया जा सकता है तथा कहां पर गेमिंग जोन बनाया जा सकता है हर जोनों में कम से कम 1 मॉडल वेण्डिंग जोन अवश्य बनाया जाये, जिसका उद्घाटन किसी गणमान्य व्यक्ति से कराया जाये।

उस मॉडल वेण्डिंग जोन में आवश्यक जन सुविधायें शौचालय, पानी, पार्किंग, डस्टबिन आदि की व्यवस्था कराई जाये। जिन वार्डो में वेण्डिंग जोन बनाया जाये उस वार्ड के पार्षद से विचार-विमर्श कर लिया जाये।

एक वेण्डिंग सर्वे सॉफ्टवेयर बनाया जाये जिसमें वेण्डर का आधार कार्ड, मो० नम्बर, पता एवं वेण्डिंग जोन आदि अंकित किया जाये। जिस पर अपना वेंडिंग शुल्क जमा कर सके समस्त नगर निगम, परिक्षेत्र में बैंक एवं मॉल के सामने यदि पार्किंग हो रही हो तो आधारभूत संरचना बनाकर पार्किंग की व्यवस्था कराई जाये।

उक्त बैठक में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह,समस्त अपर नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, सभी नगर अभियंता, कर अधीक्षक एवं पूर्व पार्षद राम कृष्ण यादव उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+