VIDEO: निराश फैंस को चोर ने दिया गुस्सा निकालने का मौका-मौका
चोर क्रिकेट मैच की दिचस्पी के बीच घर में घुसकर सामान पर हाथ साफ करने की कोशिश कर रहा था।
मुरादाबाद। भारत की हार का गुस्सा लिए लोग सोच ही रहे थे कि क्या करें तभी एक चोर ने सबकी इच्छा पूरी कर दी। मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में होलिका मैदान पर उस समय बारात निकलने का माहौल बन गया जब चोर लोगों के हत्थे चढ़ा। आरोपी को पकड़कर लोगों ने न सिर्फ उसका जुलूस निकाला बल्कि तबियत से धोया गया।

तामाम लात-घूसों के बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि चोर क्रिकेट मैच की दिचस्पी के बीच घर में घुसकर सामान पर हाथ साफ करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जैसे ही आस-पास के लोगों को उस पर शक हुआ वो भागने लगा। शख्स को भागता देख लोग मौके की नजाकत को समझ गए और उसे धर-दबोचा। इसके बाद तो उसकी जो पिटाई हुई सो...।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications