CM योगी की सुरक्षा में तैनात कमांडो के घर हुई लाखों की चोरी

बुलंदशहर। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो के घर पर धावा बोलकर चोरो नें लाखो रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कमांडो परिवार सहित घर पहुंचा तो घर के सारे ताले टूटे हुए थे और समान जमीन पर फैला हुआ था। एनएसजी कमांडो ने 100 नम्बर पर काल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से फुटप्रिंट उठाए। फिलहाल पुलिस घटना का शीघ्र खुलासा करने का दम भर रही हैं।

दिवाली मनाने गांव गया था परिवार

दिवाली मनाने गांव गया था परिवार

पहासू के सरकारी अस्पताल की आवासीय कालोनी में रह रही स्टाफ नर्स के घर से अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख की नकदी सहित लाखो के जेवर और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। घटना के समय पीड़ित परिवार अपने पैतृक आवास पर दीपावली मानाने गया था। बता दे कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो 7 अक्टूबर को छुटटी लेकर बुलंदशहर आया था। 19 अक्टूबर की शाम को घर में ताला लगाकर कमांडो पुनीत राघव पूरे परिवार के साथ दसहरी स्थित अपने पैतृक गांव दीपावली मनाने चला गया।

पड़ोसियो ने दी सूचना

पड़ोसियो ने दी सूचना

बता दें कि रविवार की सुबह पड़ोसियो ने सूचना दी कि घर के सभी ताले टूटे पड़े है और घर खुला हुआ हैं। कमांडो अपने परिवार के साथ जब घर पहुंचा तो घर और कमरों के ताले टूटे पड़े हैं और घर में रखा हुआ सारा समान बिखरा पड़ा था। कमांडो ने बताया कि घर की अलमारी के लॉक टूटे हुए पड़े थे और घर में रखा लगभग 13 लाख रुपए के सोने के आभूषण और 2 लाख रुपए का कैश गायब था। पुनीत राघव ने 100 नंबर पर पुलिस को सुचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से फुटप्रिंट उठाये।

डेढ़ लाख कैश और लाखों के गहने हुए गायब

डेढ़ लाख कैश और लाखों के गहने हुए गायब

एनएसजी कमांडो पुनीत राघव ने पहासू थाने की पुलिस को तहरीर में डेढ़ लाख की नकदी, लाखो की ज्वेलरी और अन्य घरेलू सामान की चोरी होना बताया हैं। वही पहासू थानाध्य अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई हैं। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई हैं। क्राईम ब्रांच की टीम को शामिल किया गया हैं जल्दी ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+