VIDEO: शटर खोलते ही चकरा गया दुकानमालिक का सर, ऐसे कैसे?
देर सुबह जब दुकान खोली गई तो शटर उठाते ही हैरान दुकानमालिक दंग रह गए। इसके बाद घटना समझने के लिए मौजूद सेंध को लोगों ने हर तरफ से देखा।
हरदोई। हरदोई में चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर चोर एक ज्वैलरी की दुकान में सेंध लगाकर एक लाख की नगदी और करीब दस लाख के जेवर ले उड़े।

देखिए VIDEO...
मामला लोनार कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बावन का है जहां कसबे में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से हरिनाम राठौर की सुनार की बड़ी दुकान है। इसी दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने रात में ही दुकान में सेंध लगाई और दुकान को खंगाल लिया। देर सुबह जब दुकान खोली गई तो शटर उठाते ही हैरान दुकानमालिक दंग रह गए।
दुकान में सेंध लगने की जानकारी मिलते ही लोग और व्यापारी जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। दुकानदार के मुताबिक चोरों ने करीब एक लाख की नगदी और करीब दस लाख के जेवरों पर हाथ साफ किया है।












Click it and Unblock the Notifications