यूपी में दिनदहाड़े हुई चोरी CCTV में कैद, लॉक्ड गाड़ी खोल ले गए हजारों रुपए
हरदोई। यूपी में हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र में भगवान बुद्ध इंटर कालेज के गेट पर स्थित टायर की दुकान पर मलेहरा गांव निवासी मनोज कुमार ट्रक का टायर खरीदने के लिये बोलेरो से आए हुए थे। वे गाड़ी को लॉक कर टायर खरीदने के लिये दुकान पर चले गये।

इसी बीच लगभग 20-22 साल के एक लड़के ने गाड़ी के पास आकर लॉक लगे दरवाजे को खोला और टायर खरीदने के लिये गाड़ी में रखे 75 हजार रुपये भरा बैग लेकर चम्पत हो गया। जब मनोज कुमार ने टायर खरीद लिए उसके बाद वो गाड़ी में रखे पैसों को लेने के लिये आए तो खुली गाड़ी को देखकर उनके होश उड़ गए।
गाड़ी के रखे पैसे भी गायब मिले। इस बात की सूचना मिलते ही पूरे कस्बे में सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। जब टायर हाउस में लगे सीसीटीवी को पुलिस ने चेक किया तो उसमें चोरी की घटना कैद मिली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके चोर की तलाश शुरू की है।












Click it and Unblock the Notifications