रात में जमीन में दबाई 'इंसान' की लाश! सुबह खुदाई में मिला कुत्ता

सहारनपुर। मंगलवार को सहारनपुर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। हुआ यूं कि जिस जगह की खुदाई पुलिस ने मानव शव होने के शक में कराई थी, वहां एक कुत्ते की लाश बरामद हुई। इस नजारे को देखकर घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस भी चकरा गई। कथित तौर पर रात में किसी व्यक्ति ने एक खेत में मानव का शव दफन किया था। जिसे गांव की एक महिला ने देख लिया था। महिला ने सुबह इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब खेत की खुदाई शुरू कराई तो हैरान रह गए, क्योंकि उस जगह से मानव का शव गायब हो चुका था और वहां एक मृत कुत्ते की लाश पड़ी थी।

रात में जमीन में दबाई 'इंसान' की लाश! सुबह खुदाई में मिला कुत्ता

मामला सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली देहात का है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिफेंस कालोनी निवासी कविता ने बीती रात को देखा कि कुछ लोग कालोनी के पास बने एक खेत के आसपास घूम रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक वाहन से शव निकाल कर जमीन में दफना दिया। इस मामले को आंखों से देखकर महिला रातभर परेशान होती रही और सुबह होने का इंतजार करती रही। उसने शव के दफनाए जाने की जानकारी अपने परिजनों को भी दी।

रात में जमीन में दबाई 'इंसान' की लाश! सुबह खुदाई में मिला कुत्ता

मंगलवार की सुबह कविता ने थाना देहात कोतवाली पुलिस को खेत में शव दफनाए जाने की सूचना दी तो पुलिस के होश फाख्ता हो गए। किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर थाना पुलिस महिला द्वारा दी गई सूचना के आधार पर उस स्थान पर पहुंची जहां पर शव दफनाए जाने की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने खेत में खुदाई शुरू कराई।

मानव शव दफनाए जाने की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। करीब एक घंटे बाद जब जमीन की खुदाई कर मिट्टी हटाई गई तो न केवल पुलिस बल्कि ग्रामीण भी चकरा गए। क्योंकि जिस स्थान पर महिला ने मानव शव को दफन किए जाने की जानकारी दी थी, उस स्थान से एक मृत कुत्ते की लाश बरामद हुई। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शव को दफनाने की सूचना पर पुलिस ने खुदाई कराई थी। लेकिन मौके से मृत कुत्ता बरामद हुआ। इस मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+