'योगी जी मुझे माफ कर दो...,' यूपी पुलिस के खौफ से हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंचा अपराधी

मुजफ्फरनगर में एक आरोपी ने हाथ में तख्ती लेकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। बुलडोजर की कार्रवाई और एनकाउंटर के डर से आरोपी ने बकायदा हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण किया।

up news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की कानून-व्यवस्था और पुलिस के एक्शन का अपराधियों में इस कदर खौफ बैठ गया है कि वे खुद ही आत्मसमर्पण के मौके खोज रहे हैं। इस क्रम में एक बाइक चोर ने मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में हाथ में तख्ती लेकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। बुलडोजर की कार्रवाई और एनकाउंटर के डर से आरोपी का हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण करने का यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

हाथ में तख्ती लेकर माफी मांगते नजर आया आरोपी
आरोपी अंकुर ने अपने हाथ में जो तख्ती ले रखी है, उसपर साफ शब्दों लिखा था कि, योगी जी, मुझे माफ कर दो, मुझसे गलती हो गई। इस संबंध में स्टेशन हाउस ऑफिसर रजत त्यागी ने बताया कि, आरोपी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने संकल्प लिया कि वह फिर कभी कोई क्राइम नहीं करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया आरोपी हत्या के प्रयास और लूट समेत विभिन्न मामलों में वांछित है।

ये भी पढ़ें- UP News: 2024 से पहले Ateeq-Mukhtar गिरोह को ख़त्म कर बड़ा संदेश देंगे CM Yogi?

Recommended Video

    Umesh Pal Murder Case: कौन है Atiq Ahmad, कैसे जुर्म से राजनीति की दुनिया मे रखा कदम |वनइंडिया हिंदी

    पुलिस और आरोपी के गिरोह के बीच हुई थी मुठभेड़
    दरअसल, पुलिस और गिरफ्तार आरोपी अंकुर के गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई से खौफजदा अंकुर ने एक दिन बाद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक (खतौली) रविशंकर मिश्रा ने बताया कि, मंगलवार को कुख्यात गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था और एक भागने में सफल रहा था। हमने आरोपियों से तीन बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+