यूपी के सहारनपुर से पकड़ा गया जैश ए मोहम्मद का आतंकी, नूपुर शर्मा की हत्या का मिला था काम

लखनऊ, अगस्त 12। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी से निष्कासित नूपुर शर्मा लगातार आतंकियों के निशाने पर बनी हुई हैं। नूपुर शर्मा को आतंकी संगठनों से धमकी मिलने के बाद अब उन्हें जान से मारने की एक साजिश को भी नाकाम किया गया है। दरअसल, यूपी के सहारनपुर से एटीएस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए आया था और इस आतंकी का संबंध जैश ए मोहम्मद से है।

Recommended Video

      UP के Saharanpur से पकड़ा गया आतंकी, Nupur Sharma की हत्या की थी प्लानिंग ? | वनइंडिया हिंदी |*News
      Terrorist Arrest

      नूपुर शर्मा की हत्या का मिला था टास्क

      न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पकड़े गए आतंकी की पहचान मुहम्मद नदीम के रूप में हुई है, जिसका सीधा संबंध पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद और तहरीक ए तालिबान जैसे आतंकी संगठनों से था। जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस ने यह गिरफ्तारी सहारनपुर के गंगोह थाना के अंतर्गत आने वाले कुंडाकलां गांव से हुई है। गिरफ्तार हुए आतंकी ने शुरुआती जांच में बताया है कि उसे नूपुर शर्मा की हत्या करने का टास्क दिया गया था, जिसे वो अंजाम देने आया था।

      नूपुर पर हमला करने वाला था नदीम

      यूपी एटीएस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आतंकी नदीम के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें एक पीडीएफ मिली है। इस पीडीएफ में नूपुर शर्मा पर हमले की पूरी डिटेल मिली है। इसके अलावा नदीम के फोन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकियों से बातचीत के वॉइस मैसेज मिले हैं। नदीम ने पूछताछ में बताया है कि वो सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों से संबंध में आया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+