Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में Rain Alert, बागेश्वर में बिगड़ेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: देश भर में मौसम का उलटफेर जारी है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 से 22 मार्च तक कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। उसने कहा है कि उत्तरी, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

आज जिन राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका है, उनके नाम हैं दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, मिजोरम और मेघालय।

Aaj Ka Mausam

Delhi Rain Alert: दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 मार्च को हल्की बरसात होती है, IMD के अनुसार, यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक का एहसास होगा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इन तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली की भी आशंका है।

Uttar Pradesh ka Mausam: 12 जिलों में रेन अलर्ट

महराजगंज , महोबा, मैनपुरी, मथुरा , मऊ , मेरठ, वाराणसी, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Bihar Weather Today: बिहार में राज्यों में रेन अलर्ट

कटिहार, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की संभावना है। राज्य की राजधानी पटना में तापमान 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में होगी बारिश

बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून जैसे इलाकों में हवा के झोंके 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकते हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान महज 14 डिग्री सेल्सियस रहने से कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

Weather Today: आंध्र प्रदेश-रायलसीमा में रेन अलर्ट

आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 20 से 23 मार्च तक बारिश जारी रहेगी। वहीं, केरल और आंतरिक कर्नाटक में 20-21 मार्च को तेज बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना में 20 मार्च को 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय कर्नाटक में बारिश की तुलना में बिजली गिरने का खतरा अधिक बताया गया है, जिसके लिए स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह पढ़ें: MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट
यह पढ़ें: MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट
यह पढ़ें:Uttarakhand Weather today बदला मौसम का मिजाज, बारिश व बर्फबारी का दौर जारी, 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
यह पढ़ें:Uttarakhand Weather today बदला मौसम का मिजाज, बारिश व बर्फबारी का दौर जारी, 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+