देश के खिलाफ हुई नारेबाजी, लोगों ने काटा बवाल, फोर्स तैनात
ग्रामीण पूरे बाजार को बंद करने से साथ ही हाथ मे तिरंगा लेकर सड़क पर आ गए और चक्का जाम कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के ग्रामीण इलाके थाना चौबेपुर के धौरहरा गांव में शुक्रवार की देर रात एक समुदाय के लोगों द्वारा 'पाकिस्तान जिन्दाबाद, हिन्दुस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए जाने की बात सामने आई है जिसके बाद में गांव में तनाव की स्थिति हो गई।

ग्रामीण पूरे बाजार को बंद करने से साथ ही हाथ मे तिरंगा लेकर सड़क पर आ गए और चक्का जाम कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस हालत को देख तत्काल मौके पर कई थानों की फ़ोर्स और खुद एसपी ग्रामीण ने पहुंचकर प्रदर्शन करने वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग गिरफ्तारी की माग पर अड़े हुए थे। इन सबके बीच कुछ लोगों का कहना था कि हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारों के ऑडियो भी मौजूद है जिसे एसपी ग्रमीण के सुपुर्द किया गया है।
ये है मामला
बता दे कि शुकवार को वाराणसी में हज यात्रा के लौटने वाले जायरीनों का पहला जत्था आया जिसमें बनारस के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पठान टोला इलाके का एक परिवार भी वापस आया था और इन्हीं के स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए हज यात्री के घर आये अराजक तत्वों ने 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद: के नारे लगाए। जैसे ही सुबह ये बात जंगल मे आग की तरह फैल गयी तो गांव के लोग जीटी रोड और धौरहरा बाजार आ गए। प्रदर्शन में बाजार के व्यापारी भी शामिल थे। ये लोग तिरंगा लेकर ' वन्देमातरम ' औऱ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

एसपीआरए ने संभाली कमान
वाराणसी के एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि इस बात की जानकारी के तुरंत बाद एसपीआरए अमित कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गये और लोगों से बात की। कुछ लोगों ने इस मामले पर ऑडियो एसपीआरए को सौंपा है, जिसको जांच के लिए भेजा गया है। ये आडियो सही साबित हुआ तो दोषियों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications