वाराणसी: दस लाख रुपए की नयी करेंसी पकड़े जाने पर मचा हड़कंप
मुगलसराय की तरफ से आ रही एक बोलेरो गाड़ी की जांच के दौरान दस लाख रुपये पकड़े गए जो कि दो हजार के नोटों के में थे।
वाराणसी। नोटबंदी के बाद लगातार हो रही नये नोटों की रिकवरी और धरपकड़ का एक मामला वाराणसी में भी सामने आया है। जब आदमपुर थानान्तर्गत मालवीय पुल के पास चेकिंग कर रहे पुलिस दल को एक बड़ी कामयाबी मिली। रूटीन जांच के दौरान मुगलसराय की तरफ से आ रही एक बोलेरो गाड़ी की जांच के दौरान दस लाख रुपये पकड़े गए जो कि दो हजार के नोटों के में थे। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पचास हजार से ज्यादा नकद को साथ में लेकर चलने की निर्वाचन आयोग की मनाही के बाद इतनी बड़ी मात्रा मे नोट की बरामदगी कई सवाल खड़े कर रही है। Read Also: वाराणसी: देश का पहला कैंसर अस्पताल जहां पर होगी साइक्लोट्रॉन की सुविधा

रुपयों के साथ पकड़े गये ओमप्रकाश खुद को को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी बता रहे हैं। इनको पकड़ने वाले आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर शेषनाथ सिंह के मुताबिक, जांच के दौरान कथित बैंक कर्मी पूछताछ के दौरान कोई वैधानिक कागजात नहीं दिखा पाया जिसके बाद उक्त व्यक्ति को पकड़ कर थाने लाया गया जिसके बाद आयकर अधिकारियों को सूचित किया गया।

वहीं पुलिस द्वारा सूचना देने पर तत्काल ही आयकर अधिकारी हरकत मे आये और आदमपुर थाने पहुंचकर उस कथित बैंक कर्मचारी से पूछताछ की। पूछताछ के बाद आयकर अधिकारी सुमन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ओमप्रकाश जिला सहकारी बैंक के बेनिया शाखा के मैनेजर हैं और कैश को अपने करेंसी चेस्ट मे रखने जा रहे थे लेकिन जांच के समय इनके पास किसी भी तरह का कोई पहचान पत्र या कैश से सम्बन्धी कागजात न होने की वजह से कैश को जब्त किया जा रहा है और बैंक के अधिकारियों से संपर्क कर के कागजात मंगाये गये हैं। Read Also: वाराणसी: आसमान में उड़ने को तैयार, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक!

-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications