शराब की दुकान हटाने के लिए मंदिर की हड़ताल, सालों-साल पुराने मंदिर को लगाया ताला
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन-रात शराब के नशे में शराबी यहां उत्पात मचाते हैं और महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़ करते हैं। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मुरादाबाद। एक प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास शराब की दुकान हटाने को लेकर पिछले एक महीने से प्रदर्शन किया जा रहा है। तो शुक्रवार को प्रदर्शन उस वक्त हंगामेदार हो गया जब प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों ने मंदिर को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने मंदिर के गेट पर ताला लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

देखिए VIDEO...
लोगों का कहना है कि शराब की दुकान नहीं हटवाई गई तो उन्हें मंदिर बेचना पड़ेगा। बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड पर प्राचीन दुर्गा मंदिर स्थित है, इस मंदिर के एकतरफ स्कूल भी खुला है जबकि मंदिर से पचास मीटर से कम दूरी पर शराब की दुकान भी खुली है। योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से स्थानीय लोग मंदिर के बगल में खुले शराब की दुकान को बंद कराने के लिए आंदोलित हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन-रात शराब के नशे में शराबी यहां उत्पात मचाते हैं और महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़ करते हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक महीने से प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया लेकिन डीएम द्वारा नियम-कायदों का हवाला देकर लोगों को समझाने की कोशिश ही की गई। डीएम द्वारा कड़ा फैसला ना लिए जाने से नाराज लोगों ने वापस आकर बैठक की और मंदिर को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद करने का एलान कर मंदिर में ताला लगा दिया गया।
{promotion-urls}
देखिए इलियाना का ये अंदाज












Click it and Unblock the Notifications