PICS: सांप्रदायिक हरकत से बिगड़ा मंदिर का माहौल, भक्तों में मची अफरा-तफरी तो बुलानी पड़ी फोर्स
हिंदू संगठनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए इलाहाबाद-लखनऊ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम की भी कोशिश की। बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पूरे जिले से फोर्स बुला ली गई है।
इलाहाबाद। संगम नगरी की आबोहवा में जहर घोलने के लिए अराजक तत्वों ने बड़ी कोशिश की है। इलाहाबाद के तेलियारगंज स्थिति प्रचीन व भव्य अखिलेश्वर महादेव मंदिर में बछड़े का सिर काटकर फेंक दिया है। मंदिर के अंदर बछड़े का सिर मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। हजारों की संख्या में लोग मंदिर पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।


हिंदू संगठनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए इलाहाबाद-लखनऊ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम की भी कोशिश की। बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पूरे जिले से फोर्स बुला ली गई है। एसएसपी, एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और हालात बिगड़ने से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है लेकिन जैसे-जैसे सूचना फैल रही है। मंदिर पर आक्रोशित लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है।



मिलिट्री छावनी से सटा है मंदिर
दरअसल इलाहाबाद के तेलियारगंज में महर्षि पतंजलि स्कूल के सामने स्थित है भव्य शिवमंदिर। ये मंदिर मिलिट्री छावनी से भी सटा हुआ है जो इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग यानी जीटी रोड के किनारे है। लेकिन बावजूद इसके अराजक तत्वों ने बड़ी साजिश रच डाली।


शहर में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की बड़ी कोशिश कर दी और शिव मंदिर में बछड़े का सिर काट कर फेंक दिया। लगातार मंदिर पर भीड़ बढ़ने से इलाके में तनाव भी बढ़ता जा रहा है। मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications