UP Board एग्जाम के दौरान टीचरों ने छात्र को किया अधमरा,VIDEO
संभल में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों की हैवानियत का एक वाकया सामने आया है। शिक्षकों ने मिलकर एक छात्र को इतना पीटा कि उसकी हालत नाजुक है।
संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। परीक्षा में हो रही नकल के पैसे ना देने पर टीचरों ने परीक्षार्थी को पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।

जनपद संभल के थाना नखासा मोहल्ला सिरसी का रहने वाला मोहम्मद फरमान हाई स्कूल आदर्श इण्टर कॉलेज का छात्र है। उसका सेंटर सदर कोतवाली इलाके के सर्व हितकारी सुमित्रा देवी इण्टर कॉलेज में गया था। परिजनों का आरोप है कि आदर्श इण्टर कॉलेज और सर्व हितकारी सुमित्रा देवी इण्टर कॉलेज आपस में मिले हुए हैं और यूपी बोर्ड के पेपर में बच्चों से 10 हजार रुपए लेते हैं और बच्चों को नकल कराते हैं।
यहाँ ये सब बड़ी ही आसानी से चल रहा है और प्रशासन के आलाधिकारियों को इसकी कोई खबर तक नहीं है। जो बच्चा 10 हज़ार रुपया नहीं देता तो उसको ना ही पेपर देने दिया जाता और ना ही स्कूल में घुसने दिया जाता। छात्रों पर हैवानियत दिखाते हैं। ऐसा ही सिरसी निवासी फरमान के साथ हुआ वो परिवार से बहुत गरीब है। उसने अपनी बकरी बेचकर 4000 रुपए सर्व हितकारी सुमित्रा देवी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य भँवर सिंह चौहान को दिये थे।
बाकी पैसै कुछ दिन बाद देने का वायदा किया था। ये बात छात्र ने घर नहीं बताई और फिर बाकी पैसे नहीं दिए तो अध्यापकों ने छात्र को लातों और घूसों से मारना शुरू कर दिया। छात्र का सर कालेज की दीवार में मार दिया जिस कारण छात्र के दिमाग में गहरी चोट लग गयी । जैसे-तैसे करके छात्र के दोस्तों ने फरमान को उसके घर पहुँचाया जहां उसकी ये हालात देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मोहम्मद फरमान की हालत नाज़ुक बनी हुई है। वहीं अध्यापक महोदय का कहना है कि उनके ऊपर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है और जब उनसे बात की तो वो घबराते हुए इस घटना से साफ बचते नज़र आये।












Click it and Unblock the Notifications