शाहजहांपुर: सेल्फी से लगनी है अटेंडेंस तो टीचरों का बिगड़ा मुंह, कहा तुगलगी है फरमान

इस पर शिक्षकों ने धमकी दी है कि अगर ये तुगलगी फरमान उन पर जबरन थोपा गया तो वो शिक्षण कार्य छोड़कर आंदोलन कर देंगे...

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में जिला प्रशासन का एक फरमान सामने आया है जिससे बेसिक शिक्षा विभाग और टीचर आमने-सामने आ गए हैं। यहां जिला प्रशासन ने शिक्षकों को सेल्फी देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। इस पर शिक्षकों ने धमकी दी है कि अगर ये तुगलगी फरमान उन पर जबरन थोपा गया तो वो शिक्षण कार्य छोड़कर आंदोलन कर देंगे। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में उपस्थिति सेल्फी से ना दर्ज कराने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शाहजहांपुर: सेल्फी से लगनी है अटेंडेंस तो टीचरों का बिगड़ा मुंह, कहा तुगलगी है फरमान

बेसिक शिक्षा विभाग इन दिनों अपने इस फरमान को लेकर चर्चा में है। जिला प्रशासन के जारी किए गए इस फरमान में कहा गया है कि सभी शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ अपनी सेल्फी व्हाट्सएप पर बने ग्रुप पर डालें। अगर सेल्फी नहीं आई तो टीचर को अनुपस्थित माना जाएगा और उसके खिलाफ वेतन काटने और सस्पेंड करने तक की कार्रवाई की जाएगी।

शाहजहांपुर: सेल्फी से लगनी है अटेंडेंस तो टीचरों का बिगड़ा मुंह, कहा तुगलगी है फरमान

इस फरमान के जारी होने के बाद पूरे जिले के टीचरों ने इसका विरोध किया है। शिक्षक नेता रविंद्र प्रजापति का कहना है कि ये एक बेतुका फरमान है क्योंकि दूर-दराज क्षेत्रों में मौजूद स्कूलों में नेटवर्क की समस्या तो है ही, साथ कई ऐसे शिक्षक हैं जिनके पास स्मार्ट फोन ही नहीं है। ऐसे में वो सेल्फी ले तो भला कैसे। अगर सेल्फी ले भी ले तो नेटवर्क की समस्या के चलते सेल्फी समय पर नहीं पहुंच पाएगी और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। उनका कहना है कि वो किसी भी कीमत पर इस फरमान को नही मानेंगे। अगर जबरन उनपर इस फरमान को थोपा गया तो वो सामुहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शाहजहांपुर: सेल्फी से लगनी है अटेंडेंस तो टीचरों का बिगड़ा मुंह, कहा तुगलगी है फरमान

विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के महासचिव अन्नत वाजपेयी का कहना है कि जबरन कोई भी अधिकारी उन पर आदेश थोप नहीं सकता। उनका कहना है कि एक तरफ कहा जाता है कि स्कूल में जाकर बच्चों को सिर्फ पढ़ाया जाए, स्कूल में व्हाट्सएप और फेसबुक जो भी शिक्षक चलाता मिल जाए उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन दूसरी तरफ अब जिलाधिकारी और बीएसए ने तुगलकी फरमान जारी कर दिया है।

शाहजहांपुर: सेल्फी से लगनी है अटेंडेंस तो टीचरों का बिगड़ा मुंह, कहा तुगलगी है फरमान
शाहजहांपुर: सेल्फी से लगनी है अटेंडेंस तो टीचरों का बिगड़ा मुंह, कहा तुगलगी है फरमान

1 मई से ही जिला प्रशासन ने सेल्फी से हाजिरी दर्ज कराने का ये फरमान जारी कर दिया था। हालांकि पहले ही दिन महज 30 प्रतिशत शिक्षकों ने ही सेल्फी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बाकी लोगों ने सेल्फी ना देने की अलग-अलग बहज बताई है। इसके बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इस फरमान को हर कीमत पर लागू करवाने पर तुले हुए हैं। उनका कहना है कि सेल्फी से अपनी उपस्थिति न देने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र पांडेय का कहना है कि डीएम का आदेश प्राप्त हुआ है कि बराबर शिकायतें मिलती थी कि शिक्षक स्कूल नहीं जाते हैं। इसी को लेकर अब सभी शिक्षकों को सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचकर स्कूल के गेट पर खड़े होकर फोटो भेजनी होगी, जिसमें स्कूल का नाम भी फोटो में आना चाहिए।

{promotion-urls}

देखिए adidas के लिए बिंदास हुए रणवीर सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+