VIDEO: चंद मिनटों में टीचर ने बच्चे को मारे 40 तमाचे, पार की बेरहमी की हद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शिक्षिका ने एक छात्र को बुरी तरह से पीटा है। बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो अटेन्डेंस लगते वक्त खड़ा नहीं हो सका था। मामला लखनऊ के सेंट जॉन विनी हाई स्कूल का है, जहां एक शिक्षका ने बच्चे तो तमाचा दर तमाचा मारा। छात्र पर बेरहमी करते वक्त वो पूरी तरह से क्रूर थी। उसने कई बार छात्र की शर्ट पकड़ कर उसे खींचा और बुरी तरह से पीटा।
शिक्षिका ने चंद मिनटों में बच्चे को 40 तमाचे मारे। शिक्षिका के इस कृत्य के बाद फिलहाल स्कूल की ओर से कोई कार्रवाई की सूचना नहीं है। छात्र का नाम रितेश है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से शिक्षक ने बच्चे को मारा। रितेश ने जब बताया कि शिक्षक ने उसका रोल नंबर नहीं लिया तो शिक्षक को गुस्सा आ गया और उसे बेतहाशा मारा।
बता दें कि रितेश के पिता अरविंद, लखनऊ के उतरेठिया के ही रहने वाले हैं और उनकी बेटी नित्या भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। शिक्षक ने जब बच्चे को मारना शुरू किया तो बाकी बच्चे सहम गए थे।












Click it and Unblock the Notifications