छात्रा को आई लव यू बोलकर शिक्षक ने दबोचा, की अश्लील हरकत

शिक्षक छात्रा को आई लव यू बोलकर परेशान किया करता था। मौका पाकर उसने छात्रा को दबोच लिया और कमरे में ले जाने लगा।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी एक छात्रा ने पुलिस को आरोपी शिक्षक के खिलाफ़ शिकायती पत्र देते हुए जब सारा माज़रा बयान किया तो हर कोई सुनकर दंग रह गया।

छात्रा को आई लव यू बोलकर शिक्षक ने दबोचा, की अश्लील हरकत

पीड़ित छात्रा ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर डिग्री कालेज मे वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है और उसी के विद्यालय में पढ़ाने वाला मुनेश कुमार नामक शिक्षक उस पर गन्दी निगाह रखते हुए आए दिन अश्लील हरकतें करता था। लेकिन मंगलवार को आरोपी शिक्षक ने सारी मर्यादा को पार करते हुऐ गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह गाँव के नल से पानी भर रही थी तभी पीछे से आरोपी शिक्षक आया और आई लव यू बोलकर अश्लील हरकतें करते हुए उसे दबोचकर पास में बने एक कमरे मे ले जाने लगा और विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट पर उतर आया।

किसी तरह छात्रा आरोपी के चुँगल से छूटकर घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ़ तहरीर सौंपकर पुलिस कार्यवाही की मांग की। फिलहाल छात्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+