यूपी: औचक निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचे एसडीएम को आपत्तिजनक हालत में मिले टीचर
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में चौंका देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में एसडीएम औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उस दौरान उन्होंने नजारा देखा जिसे देखकर वह दंग रह गए। स्कूल के एक हेडमास्टर, सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। वहां पर सिर्फ एक ही टीचर वीर सेन स्कूल पर मौजूद थे। जोकि महिला और लड़की के साथ गाने पर डांस कर रहे थे।

दरअसल वीर सेन क्लास में बच्चों को इकट्ठा कर गाने पर बाहर से बुलाई गई एक महिला और युवती के साथ नाचने में मग्न थे। जब अधिकारी ने बाकी शिक्षकों के बारे में पूछा तो वीर सेन शांत रहे। एसडीएम से पूछे जाने पर एमडीएम का रजिस्टर भी नहीं दिखा सके। वहीं स्कूल की शौचालय के गेट पर ताला पाया गया। इसके बाद तो एसडीएम का पारा सातवें आसमान चला गया।

एसडीएम ललित कुमार का कहना है कि विद्यालय में जो स्थिति और नजारा देखने को मिला उसे देख तो यही लग रहा है कि विद्यालय में पढ़ाई का कोई माहौल नहीं है। प्रधानाध्यापक से लेकर सहायक अध्यापक लापता रहे तो सहायक अध्यापक गाने पर महिला और लड़की के साथ डांस कर रहा था। इसको लेकर स्कूल पर तैनात सभी शिक्षकों के साथ ही खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। वहीं बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- पहली बार लगेगा प्रयागराज में किन्नरों का अखाड़ा, पूरे देश से जुटेंगे किन्नर संत












Click it and Unblock the Notifications