बाबरी मस्जिद की तरह गिरा दिया जाएगा ताजमहल, डायनामाइट से उड़ाना तय: आजम खान
रामपुर। यूपी के पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि उनका यह मत है कि पूरी दुनिया का दबाव होने के चलते पूरी दुनिया का सातवां अजूबा आज बचा हुआ है। ताज महल को डायनामाइट से उड़ाना लगभग तय है।

आजम ने कहा कि बाबरी मस्जिद को तोड़ते वक्त जो माहौल था, वो काफी समय पहले से बनाया गया था। साथ ही सारी अदालतों का स्टे था। बाबरी मस्जिद जब मंदिर के नाम पर गिर सकती है तो देश की कोई भी इबादतगाह नहीं बच सकती। देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री संजीदा नहीं हैं। मैं आज भी गुलामी की यादों को गिराने पर कायम हूं।
उन्होंने कहा कि क्यों दिल्ली का लाल किला, पार्लियामेंट, कुतुबमीनार नहीं गिरनी चाहिए? सब कुछ अपना बनायेंगे। क्यों एक हजार साल पुरानी मुगलों की सभ्यता रखी जाये। ऐसे लोग जो देश का माहौल राजनीतिक कारणों से बेहूदा बातों के जरिए खराब करेंगे, उनके लिये अलग से कानून बनाया जाये। उनकी जगह खुला आसमान नहीं बल्कि जेल की सलाखें होंगी। यह होना चाहिए अन्यथा यह सबकुछ दिखावा है और ताजमहल को गिराने की साजिश बिल्कुल तैयार है। आज नहीं तो कल उसके मुकद्दर में बाबरी मस्जिद की तरह टूट जाना है।












Click it and Unblock the Notifications