#Tajmahal श्रीराम के रंग में नजर आएगा इस बार मुगलिया ताज महोत्सव, हो रहा विवाद

आगरा। मुगलिया रंग में रंगा दिखने वाला ताज महोत्सव इस बार श्रीराम के रंग में नजर आयेगा। 18 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित हो रहे ताज महोत्सव का आगाज श्रीराम भारतीय कला केंद्र की प्रस्तुति से होगा जिसमें भगवान श्रीराम का स्वरूप मुक्ताकाश मंच पर दिखेगा। इस बार का ताज महोत्सव भगवाकरण के विवादों से घिर गया है।

ताज महोत्सव का भगवाकरण!

ताज महोत्सव का भगवाकरण!

ताज महोत्सव 2018 का आयोजन 18 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। उस दिन श्रीराम भारतीय कला केंद्र की ओर से श्रीराम पर एक नृत्य नाटिका हो रही है। मुगलिया संस्कृति में सराबोर रहनेवाले महोत्सव को श्रीराम के रंग में रंगने पर विवाद हो रहा है। इन विवादों पर सरकार ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है, यह महोत्सव स्थानीय प्रशासन आयोजित करता है।

उपनिदेशक ने आरोपों को किया खारिज

उपनिदेशक ने आरोपों को किया खारिज

उपनिदेशक टूरिज्म दिनेश कुमार ने ताज महोत्सव के भगवाकरण के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि ताज महोत्सव की कार्यकारी समिति ने श्रीराम के थीम को चुना है। उन्होंने बताया कि आगरा के लोगों से थीम के लिए विचार मंगाए गए थे। लगभग 180 थीम में से धरोहर थीम को चुना गया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने भगवाकरण का विरोध करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी वादों को पूरा करने में नाकाम रही है और अब वह लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा कर रही है।

शिल्पग्राम में आयोजित होता है ताज महोत्सव

शिल्पग्राम में आयोजित होता है ताज महोत्सव

आयोजन समिति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को आमंत्रण भेजा है और आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। महोत्सव में आने वाले शिल्पकारों के आवेदन भी बड़े पैमाने पर आये हैं। आगरा टूरिज्म विभाग शिल्पियों की जरूरत को देखते हुए व्यवस्था में जुटा हुआ है। ताज महोत्सव में मुक्ताकाश मंच मुख्य आकर्षण का केन्द्र होता है।

लोगों को लुभाएगा ताज महोत्सव

लोगों को लुभाएगा ताज महोत्सव

स्थानीय कलाकारों को मौका देने के लिए शहर के कुछ चुनिंदा स्थानों पर मंच सजाए जायेंगे जहां कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। तीन दिन ताज के साए में 11 सीढ़ी पर विशेष आयोजन होंगे जिसमें विदेशी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ताज महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के नृत्य की अनोठी छटा भी देखने को मिलेगी। बॉलीवुड के कलाकार भी मुक्ताकाश मंच पर ताज महोत्सव के दीवानों को रिझाएंगे। महोत्सव समिति कलाकारों व उनके प्रस्तुति की तारीख जल्द फाइनल करने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+