चंदौली में स्‍वतंत्र देव बोले- हमें आतंक परोसने वाला देश आज रोटी-रोटी को मोहताज हो गया है

Chandauli Lok Sabha Seat: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चन्दौली लोकसभा से भाजपा प्रत्‍याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे।

स्‍वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रत्‍याशी के नामांकन के बाद एक जनतसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों समेत भारत की उपलब्धियां गिनाई।

Swatantra Dev Singh

उन्‍होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ये नया भारत है, ये आंखों में आंखें डालकर बात करता है ओर अगर कोई साजिश करे तो ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।

स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा चाहे वो चीन हो या अमेरिका सभी से आज भारत बराबरी से बात करता है।

उन्‍होंने पीएम मोदी के प्रतिनिधित्‍व में भारत ने पाकिस्‍तान की ऐसी हालत कर दी है कि कभी हमें आतंक परोसने वाला देश आज रोटी-रोटी को मोहताज हो गया है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा महेंद्र नाथ पांडेय ने पीएम मोदी के मंत्रीमंडल में रहते हुए चंदौली के विकासकिया। स्ट्रीट लाइट से लेकर सीसी रोड, हर घर बिजली हर नल जल से लेकर क्षेत्र का जमकर विकास किया है। कमल के निशान पर बटन दबाकर इन्हें एक बार फिर से दिल्ली भेजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+