पीएम मोदी के स्वच्छता मिशन से जुड़िये, 2 लाख का इनाम जीतिए

भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए यूपी की योगी सरकार युवाओं को जोड़ रही है। यूपी के सभी जिलों में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2018 शुरू कर रही है। इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स अपनी पसंद के गांव में जाकर ग्रामीणों को 100 घंटे स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे। इसमें स्टूडेंट्स को अवॉर्ड भी जीतने का मौका मिलेगा।

swachh bharat summer internship for students in win 2 lakhs

ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय व पेयजल मंत्रालय ने 1 मई से स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। बता दें कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से 'स्‍वच्‍छ भारत समर इंटर्नश‍िप 2018' को जॉइन करने की अपील की थी। इस प्रोग्राम में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्टूडेंट्स को नेशनल लेवल पर 2 लाख रुपये की इनामी राशि भी दी जाएगी। बता दें कि इसके लिए कालेज के छात्र एंव छात्राओं के साथ नेहरु युवा केंद्र से जुड़े युवाओं को 1 मई से 31 मई तक 100 घंटे पूरे करने होंगे।

जिलाधिकारी भदोही राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस इंटर्नश‍िप में आप दो तरीके के काम कर सकते हैं। पहला- स्वच्छता अभ‍ियान को लेकर जागरूकता फैलाना, जैसे आप अवेयरनेस कैंपेन, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छ मेला जैसी ऐक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं। दूसरा- आप वेस्ट कलेक्शन ड्राइव, रास्तों की सफाई और गांव के अलग-अलग भाग की सफाई में भी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसका मूल उद्देश्य युवाओं का अधिक से अधिक लोगों तक स्वच्छता मिशन से जोड़ना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+