संभल: युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोपी दरोगा गिरफ्तार

संभल। यूपी के संभल में युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप करने, थाने के माल खाने का सामान, सरकारी पिस्टल गायब करने व हेडमुंशी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी मामले में घिरे निलंबित दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हयातनगर थाना हेड मुंशी के पद पर तैनात रहे देवेंद्र सिंह यादव पर आरोप था कि उसने अपनी तैनाती के दौरान थाने के मालखाने का तमाम सामान गायब कर दिया था। खुलासा तब हुआ जब अगले हेड मुंशी नवरत्न ने उसका चार्ज संभाला तो पता लगा कि मुकदमों से संबंधित गाड़ियां तथा अन्य सामानों के अलावा सरकारी पिस्टल और कारतूस थाने से गायब मिले।

 Suspended SHO arrested in case of gangrape and corruption in Sambhal, Uttar Pradesh.

इस मामले में तत्कालीन थाना अधियक्ष द्वारा 13 मई 2017 को देवेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जब देवेंद्र सिंह यादव थाने में ही तैनात था तब उसका इसी थाना क्षेत्र के निवासी के परिवार के यहां आना-जाना हो गया। देवेंद्र सिंह यादव पदोन्नत होकर सब इंस्पेक्टर हो गया तो जिस घर में उसका आना जाना हो गया था उस घर की एक युवती को उसने अपने जाल में फंसा लिया और अपने बेटे से विवाह कराने का झांसा दिया।

 Suspended SHO arrested in case of gangrape and corruption in Sambhal, Uttar Pradesh.

आरोप है कि बेटे से जबरन शारीरिक संबंध बनवाये और युवती को विभिन्न स्थानों पर बंधक बनाकर रखा। इसी दौरान युवती को दबाव में लिया और अलीगढ़ जिले के अतरौली में ले जाकर शादी के कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसका खुलासा युवती ने शुक्रवार को थाना हयातनगर में दर्ज एफआईआर में किया। युवती का आरोप है कि देवेंद्र सिंह यादव और उसके बेटे विकास यादव ने उसके साथ बलात्कार किया है जबकि देवेंद्र के भाई ने जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया।

पीड़ित युवती ने अपनी एफआईआर में यह खुलासा भी किया है कि देवेंद्र सिंह यादव ने हेड मुंशी नवरत्न की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी। मुकदमों में वंचित होने के बाद देवेंद्र सिंह यादव निलंबित हुआ था। पुलिस ने पीड़िता के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+