यूपी: खूबसूरत ताज का दीदार करने पहुंचीं ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन, देखें तस्वीरें

आगरा। ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन गुरूवार को ताज महल का दीदार करने पहुंचीं। विश्व की सबसे खूबसूरत इमारतों में शुमार ताज में जब सुष्मिता दाखिल हुईं तो वहां मौजूद लोगों के लिए ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा था कि इन दोनों में ज्यादा सुंदर कौन है। सुष्मिता वहां एक आम दर्शक की तरह गईं। उनके आसपास सुरक्षा के ताम-झाम नहीं थे। वहां उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

बिना ताम-झाम हुई ताजमहल परिसर में दाखिल

बिना ताम-झाम हुई ताजमहल परिसर में दाखिल

सुष्मिता बिना किसी ताम-झाम के आम पर्यटकों की तरह ही ताजमहल परिसर में दाखिल हुईं। काले जींस, काले टॉप और काले हैट और गॉगल्स में सुष्मिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सुष्मिता सेन को इस लुक में पहले तो कोई पहचान नहीं पाया। क्योंकि आमतौर पर कोई स्टार जब कहीं जाता है तो उसके साथ कईयों ताम-झाम होते हैं लेकिन सुष्मिता के मामले में ऐसा नहीं था।

लोगों की नजर पड़ते ही बढ़ने लगी भीड़

लोगों की नजर पड़ते ही बढ़ने लगी भीड़

सुष्मिता जब सेंट्रल टैंक पर पहुंचीं और परिवार के साथ फोटो खिंचाना शुरू किया तब कहीं जाकर लोगों की नजर उनपर पड़ी। भीड़ में खड़ा हर सदस्य उनके दीदार के लिए बेताब था। जैसे-जैसे ये बात फैलती गई कि ताज महल देखने के लिए सुष्मिता सेन आई हुई हैं। वैसे-वैसे लोगों की भीड़ बढ़ती गई।

छात्राओं के साथ ली सेल्फी

छात्राओं के साथ ली सेल्फी

करीब एक घंटे तक वे ताज परिसर में रहीं और धूप से परेशान भी दिखीं। इस दौरान उन्होंने एक स्कूल से आईं छात्राओं के साथ भी खूब फोटो खिचाए। उनके साथ बेटियां व उनके ब्वॉय फ्रेंड भी थे।

सुष्मिता हैं ब्रह्मांड सुंदरी

सुष्मिता हैं ब्रह्मांड सुंदरी

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस इंडिया और ब्रह्मांड सुन्दरी का खिताब जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+