UP: जेल में औचक निरीक्षण के दौरान मिला लाइटर और चिलम

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने जेल में औचक निरीक्षण किया, जिस दौरान वहां से आपत्तिजक वस्तुएं मिलीं।

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के जिला जेल में जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण में मंगलवार को लाइटर, रेजर और चिलम बरामद हुआ।

जिला जेल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाजज गोपाल कुलश्रेष्ठ, जिलाधिकारी कंचन वर्मा और पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निरीक्षण से जेल के अंदर हडकंप मच गया।

लाइटर, रेजर व चिलम आदि वस्तुएं आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने पर जेल प्रशासन को सख्त हिदायत दी गयी।

mirzapur-uttar-pradesh

भोजन कक्ष की हुई जांच

अधिकारियों ने बैरक का निरीक्षण करने के दौरान बंदियों व कैदियों के लिए बनने वाले भोजन कक्ष को भी चेक किया।

बीमार कैदियों का इलाज सही ढंग से हो इसके लिए क्षेत्रधिकारी लाइन को गार्ड उपलध कराने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान बंदियों को इकट्ठा करके बारी-बारी से सबकी समस्याएं सुनी गईं। कुछ बंदियों ने समस्या से संबधित प्रार्थना पत्र दिया जिसे संबधित थाने को बताया गया।

mirzapur-uttar-pradesh

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदेश

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जेल के अंदर अपराधी कोई प्लानिंग न बनाये, इसके लिए जेल के अधिकारियों को जेल की सुरक्षा बढ़ाने और चौकस रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगरा बृजेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह, कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव, शहर कोतवाल संजय राय, देहात कोतवाल प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+