टिकट कटा तो सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी से की बगावत, अब बैरिया सीट पर बढ़ाएंगे BJP की टेंशन

लखनऊ, 9 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का एक और विधायक बागी हो गया है। दरअसल बलिया के बैरिया सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने टिकट कटने के बाद बगावत का रवैया अपनाया है और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि कहा जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह विपक्षी दलों के संपर्क में हैं। वहीं सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह आज निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बीजेपी

दरअसल, बलिया जिले की सात में से चार सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था जबकि बांसडीह सीट सहयोगी निषाद पार्टी को दी गई है। वहीं बलिया नगर और बैरिया को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। दरअसल रविवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं होने पर विधायक सुरेंद्र सिंह ने आधिकारिक फेसबुक पेज और ट्विटर से एक पोस्ट कर कहा कि वह बैरिया निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।

साजिश के तहत टिकट काटने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में हैं और साजिश के तहत उनका टिकट काटा गया है। चर्चा है कि बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह सपा और बसपा के संपर्क में हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है। दरअसल, बलिया जिले की सात में से चार सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था जबकि बांसडीह सीट सहयोगी निषाद पार्टी को दी गई है। वहीं बलिया नगर और बैरिया को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। उधर, भाजपा ने रविवार को जब सूची जारी की तो बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को टिकट नहीं दिया गया।

सुरेंद्र सिंह बोले- बैरिया के लोगों का आशीर्वाद

टिकट कटने के बाद सुरेंद्र सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं बैरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने का अनुरोध करता हूं और आप सभी मुझे अपना आशीर्वाद दें। सिंह ने कहा कि साजिश के तहत उनका टिकट काटा गया है और बैरिया की जनता उनके साथ है।

बलिया की बैरिया सीट पर सपा ने उतारा प्रत्याशी

दरअसल सुरेंद्र सिंह के सपा और बसपा के संपर्क में होने की चर्चा थी। लेकिन आज समाजवादी पार्टी ने बलिया की बैरिया सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। एसपी ने यहां से जय प्रकाश जोन को टिकट दिया है. वहीं, सपा ने आज अपने दस और उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें बलिया की बैरिया सीट भी शामिल है।

Recommended Video

    UP Elections 2022: BJP ने बड़बोले विधायक Surendra Singh का काटा टिकट, कर दी बगावत | वनइंडिया हिंदी

    बलिया की सभी विधानसभा सीटों पर हार जाएगी बीजेपी

    सुरेंद्र सिंह ने कहा कि "मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे 'सेवा धर्म' और 'संस्कार' का सम्मान नहीं किया है। मैं अब लोगों के बल पर चुनाव लड़ूंगा और अपना नामांकन पत्र 11 फरवरी को दाखिल करूंगा। संसदीय मामलों के राज्य मंत्री शुक्ला पर तंज कसते हुए सिंह ने कहा, "भाजपा ने बलिया सदर से खारिज किए गए व्यक्ति को बैरिया भेज दिया है और बैरिया के लोग उसे स्वीकार नहीं करेंगे।" सिंह ने यह भी दावा किया कि भाजपा बलिया लोकसभा क्षेत्र की सभी पांच विधानसभा सीटों पर हार जाएगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+