Aligarh Muslim University: कब बना एएमयू? किसने की थी इसकी स्थापना? जानिए AMU की 10 खास बातें

Aligarh Muslim University: आज सुबह से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय यानी कि (AMU) सुर्खियों में है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक दर्जे (Minority Status) का हकदार माना है।लेकिन उसने इस बारे में फैसला लेने के लिए नई बेंच को भेज दिया है।

जिसमें 3 जज शामिल होंगे जो कि नए सिरे से यह तय करेंगे कि AMUका दर्जा क्या है? आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया जिसमें एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान मानने से मना कर दिया गया था।

Aligarh Muslim University

फिलहाल विवि का दर्जा क्या होगा इस बारे में पता तो आने वाले वक्त में चलेगा लेकिन इस पहले आपको बताते हैं अलीगढ़ मुस्लिम विवि से जुड़ी 10 बेहद खास बातें।....

  • एएमयू की स्थापना 1875 में सर सैयद अहमद खान द्वारा की गई थी। सर सैयद का उद्देश्य मुस्लिम समाज में आधुनिक शिक्षा का प्रसार करना था ताकि भारतीय मुस्लिम युवा भी समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
  • शुरुआत में इसे मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल (एमएओ) कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था लेकिन 1920 में इसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता मिली।
  • यह भारत का एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है और इसे राष्ट्रीय महत्व का दर्जा प्राप्त है। एएमयू में केवल मुस्लिम समुदाय के छात्र-छात्रा नहीं है बल्कि यहां पर कई धर्मों के लोग पढ़ते हैं।
  • एएमयू को "ज्ञान का खजाना" कहा जाता है क्योंकि यहां की लाइब्रेरी जिसका नाम मौलाना आज़ाद पुस्तकालय है वो एशिया का सबसे बड़ा पुस्तकालय है।
  • एएमयू अपनी खूबसूरत इमारत के लिए भी भी लोकप्रिय है क्योंकि इसमें इस्लामी, भारतीय और पश्चिमी शिल्पकला का मिश्रण दिखता है। जामा मस्जिद, विक्टोरिया गेट और स्ट्रेची हॉल अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है।
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने हमेशा महिलाओं की पढ़ाई की पैरवी की है, यहां पर हजारों छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के महिला कॉलेज के संस्थापक शेख अब्दुल्ला ("पापा मियां") थे, जिन्होंने हमेशा से महिलाओं की पढ़ाई की वकालत की, उन्होंने महिलाओं के लिए एक मासिक महिला पत्रिका, खातून भी प्रकाशित की थी।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, एएमयू को 2023 की क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 1001-1200 रैंक , एशिया में 271-280 रैंर 2023 की टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इसे दुनिया में 801-1000 रैंक मिली थी।
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय 7 कॉलेजों का संचालन , 15 केंद्र, 3 संस्थान, मिंटो सर्किल और दृष्टिबाधित अहमदी स्कूल सहित 10 स्कूल चलाता है।

7 कॉलेजों के नाम निम्नलिखित हैं...

  • अकादमिक स्टाफ कॉलेज
  • अजमल खान तिब्बिया कॉलेज
  • कम्युनिटी कॉलेज
  • जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज
  • महिला कॉलेज
  • ज़ाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • ज़ियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+